Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कैंसर को हारने के लिए प्रिंसेस केट ले रही हैं फॉरेस्ट बाथिंग, जानें इस जापानी टेक्निक के फायदे
पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रही प्रिंसेस ऑफ वेल्स, केट मिडलटन ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह जंगल के बीच खड़ी होकर आसमान की ओर देख रही हैं। यह तस्वीर फॉरेस्ट बाथिंग की ओर इशारा करती है, जो प्राकृतिक हीलिंग का एक तरीका है।
फॉरेस्ट बाथिंग का मतलब जंगल में नहाना नहीं, बल्कि प्रकृति में शांत रहकर उसे महसूस करना है। जापान में इसे शिनरिन योकू कहा जाता है, और यह 1980 के दशक से लोकप्रिय है। जंगल में समय बिताने से तनाव कम होता है, मानसिक शांति मिलती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। प्रिंसेस केट अपनी बीमारी और हीलिंग जर्नी को इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं, जिससे यह तकनीक और चर्चा में आई है।

शिनरिन-योकू कैसे करें?
शिनरिन-योकू यानी फॉरेस्ट बाथिंग होता है। इसके लिए किसी शांत जंगल या हरियाली भरे स्थान पर जाएं। धीरे-धीरे चलें और प्रकृति की आवाज़ों, जैसे पक्षियों की चहचहाहट, पत्तों की सरसराहट और हवा की गूंज को महसूस करें। पेड़ों को छुएं, गहरी सांस लें और ताज़ी हवा का आनंद लें। इस दौरान फोन या अन्य डिजिटल उपकरणों से दूर रहें ताकि आप पूरी तरह से प्रकृति से जुड़ सकें। अपने पांचों इंद्रियों का उपयोग करें-देखें, सुनें, सूंघें, छूएं और महसूस करें। यह तकनीक मन को शांत करती है, तनाव कम करती है और शरीर की ऊर्जा को बढ़ाती है, जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं।
फॉरेस्ट बाथिंग करने का तरीका
मॉडर्न लाइफस्टाइल में तनाव एक आम समस्या बन गई है, और शिनरिन-योकू तकनीक इसे कम करने में बेहद असरदार साबित हो रही है। प्रकृति के बीच समय बिताने से कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) का स्तर घटता है, जिससे मन शांत होता है और तनाव कम होता है।
मानसिक स्वास्थ्य में सुधार
प्राकृतिक माहौल में समय बिताने से एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याएं कम होती हैं। यह मन को शांत करता है और पॉजिटिव एनर्जी प्रदान करता है।
इम्युनिटी बढ़ाना
शिनरिन-योकू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। तनाव कम होने से कोर्टिसोल का स्तर घटता है, जिससे सूजन कम होती है और इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।
ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत में सुधार
प्रकृति के बीच समय बिताने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
एनर्जी और क्रिएटिविटी बढ़ाना
यह तकनीक शरीर को ऊर्जावान बनाती है और दिमाग की फोकस व क्रिएटिविटी को बढ़ाती है, जिससे काम करने की क्षमता में सुधार होता है।
बेहतर नींद
शिनरिन-योकू मन को शांत कर अच्छी नींद लाने में मदद करता है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों तरोताजा रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
