Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Princess Kate Middleton की चल रही है प्रिवेन्टिव कीमोथेरपी, कैंसर मरीजों को क्यों दी जाती है ये थेरेपी?
Kate Middleton Cancer News: : प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन को कैंसर हुआ है। अब उनकी कीमोथेरेपी चल रही है। केट ने शनिवार को एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। जनवरी 2024 में केट के पेट की सर्जरी हुई थी।
सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाई देने के वजह से काफी लंबी समय से कैट की तबीयत को लेकर सवाल उठते रहे है, आइए जानते हैं अब कैसी है प्रिसेंस ऑफ वेल्स की तबीयत और केट मिडलटन को क्या बीमारी है?

कैंसर की नहीं दी जानकारी
केट ने शनिवार की सुबह एक वीडियो जारी कर बताया कि वो कैंसर से जूझ रही है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि उन्हें कौनसा कैंसर है और कौन सी स्टेज का है।
उन्होंने कहा- कुछ टेस्ट हुए। इनमें सामने आया की कैंसर है। मैं ठीक हूं। मेडिकल टीम के कहने पर प्रिवेन्टिव कीमोथेरपी करवा रही हूं। अभी इस इलाज का शुरुआती स्टेज हैं। किंगस्टन पैलेस के प्रतिनिधित्वि के अनुसार फरवरी के आखिरी सप्ताह में प्रिसेंस का कीमोथेरेपी शुरु हुआ है।
प्रिवेन्टिव कीमोथेरपी क्या है ? (What is Preventive Chemotherapy)
प्रिवेन्टिव कीमोथेरेपी को मेडिकल टर्म में एडजुवेंट कीमो (adjuvant chemotherapy), एडजुवेंट केयर या ऑगमेंटेशन थेरेपी के रूप में भी जाना जाता है। कुछ कैंसर ऐसे होते है, जहां सर्जरी के बाद मरीज को सहायक थेरेपी से जल्द से जल्द रिकवर कर सकते है। इस स्थिति में प्रिवेन्टिव या एडजुवेंट कीमोथेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है। यह सर्जरी के बाद बनने वाली कैंसर की सेल्स को शुरुआती स्टेज पर ही खत्म कर देता है ताकि कैंसर दोबारा लौटकर न आएं।

किन स्थितियों में की जाती है प्रिवेन्टिव कीमोथेरेपी? (When's Preventive Chemotherapy Needed?)
- ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के बाद
- लंग कैंसर की सर्जरी के बाद
- कोलन कैंसर के मरीजों के लिए प्रिवेन्टिव कीमोथेरेपी कारगर होती है।
- जिन कैंसर मरीजों के लिए हार्मोन थेरेपी प्रभावी नहीं होती उन्हें प्रिवेन्टिव कीमोथेरेपी दी जाती है।
- जिन मरीजों में कैंसर दोबारा लौटकर आने का ज्यादा खतरा होता है, उन्हें यह थेरेपी दी जाती है।
इसके अलावा इस ट्रीटमेंट का इस्तेमाल कैंसर के स्टेज, उसके प्रकार और मरीज की उम्र पर भी निर्भर करता है।
प्रिवेन्टिव कीमोथेरेपी के साइडइफेक्ट ( Side Effect of Preventive Chemotherapy)
कीमो की दवाईयां तेजी से बढ़ रहे हैं कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए हमला करती है। जिसकी वजह से कुछ स्वस्थ कोशिकाएं भी इसकी चपेट में आकर नष्ट होती हैं। इस वजह से
कैंसर के मरीजों में प्रिवेन्टिव कीमोथेरेपी के कुछ साइडइफेक्ट होते है जैसे-
- उल्टी
- थकान
- हेयरफॉल
- मुंह के छाले
- खून की कमी
- भूख में कमी
- वजन घटना
- दस्त
- कब्ज
- मूड स्विंग
- यौन इच्छा में कमी
- त्वचा और नाखूनों में कमी
- एकाग्रता में कमी
कुछ कीमो दवाइयों का लंबा असर भी देखने को मिलता है, जैसे-
- नर्व डैमेज
- हद्धय, फेफड़े या किडनी डैमेज
- जल्दी मेनोपॉज
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
