Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Kate Middleton की हुई लोअर एब्डॉमिनल सर्जरी, क्यों पड़ती है इसकी जरुरत और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
Kate Middleton Health : प्रिसेंस ऑफ वेल्स केट मिडलटन की जनवरी में लोअर एब्डॉमिनल यानी पेट के निचले हिस्से में सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद 10 मार्च को उनकी पहली तस्वीर सामने आने के बाद से ही उनके सेहत को लेकर कई सारी बातें कही जा रही है।
मगर आधिकारिक पुष्टि के मुताबिक 42 साल की केट मिडलटन को पेट से जुड़ी समस्या के चलते सर्जरी करानी पड़ी थी। रॉयल पैलेस की तरफ से जारी बयान में शुभचिंतकों और मेडिकल स्टाफ का शुक्रिया अदा करते हुए बताया गया है कि केट मिडल्टन की प्लांड लोअर एब्डॉमिनल सर्जरी सफल रही है। वह सर्जरी के बाद दो हफ्ते के भीतर ही वह घर लौट आई हैं।

आइए आज इसी बहाने समझते हैं कि लोअर एब्डॉमिनल सर्जरी क्या होती है? इसके लक्षण से लेकर इलाज तक के बारे में जानते हैं-
क्या होता है लोअर एब्डॉमिन (What is abdominal surgery)
पेट के निचले हिस्से को लोअर एब्डॉमिन कहा जाता है। इसमें लिवर, पैनक्रियाज, छोटी आंत, पेट, ओवरी, गॉल ब्लैडर, किडनी और मूत्राशय होते हैं। इस सर्जरी में पेट के निचले हिस्से में इनमें से किसी भी अंग, नली या ऊतक पर चोट लगने, ब्लॉक होने या सूजन जैसी किसी भी तरह की दिक्कत आने पर ट्रीटमेंट किया जाता है। समस्या गंभीर होने पर डॉक्टर सबसे आखिर में सर्जरी का ऑप्शन चुनते हैं।
सर्जरी करने की वजह (Cause of abdominal surgery)
पेट के किसी ऑर्गन के डैमेज होने पर रिपेयर या रिमूवल आम कारण होता है। ऐसे कई वजह हो सकती है जिसके वजह से पेट की सर्जरी करानी पड़ सकती है।
- अपेंडिक्स की वजह से
- गॉल ब्लैडर हटाने के लिए
- पैनक्रियाज की मरम्मत
- बच्चेदानी को हटाने के लिए
- मूत्र मार्ग में कोई ब्लॉकेज या रिपेयर करने के लिए
- हर्निया के मरम्मत करने
- कैंसर की गांठ या कोई सेल्स को हटाने के लिए
कैसे होती है सर्जरी (Typs of abdominal surgery)
लोअर एब्डॉमिनल सर्जरी कई तरह की होती है। यह मरीज की हेल्थ कंडीशन पर सर्जरी का प्रकार निर्भर करता है। कई बार इंटेंसिव सर्जरी की जरूरत पड़ती है, तो कई बार सर्जिकल टेक्निक या लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिए ही आसानी से सर्जरी हो जाती है।
अगर सर्जरी ज्यादा गंभीर नहीं थी तो मरीज हॉस्पिटल से 1 घंटे में भी डिस्चार्ज हो सकता है। इंटेस सर्जरी में एक हफ्ते का भी समय लग सकता है।

सर्जरी के बाद कैसे रखें ख्याल? (After abdominal surgery Precautions )
टांके लगने के बाद घाव को भरने में दो सप्ताह के समय लग सकता है। जबकि पेट के अंदर के घाव ठीक होने में लंबा समय लगता है। इस दौरान बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।
- खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
- जोर से खासंते, छींकते और हंसते हुए ध्यान रखें, वरना लोअर एब्डॉमिनल में प्रेशर पड़ता है और टांके खुलने का डर रहता है।
- खांसते या छींकते हुए कट वाली जगह पर मुलायम तकिया लगा लें ताकि इससे आपको ज्यादा प्रेशर फील नहीं होगा।
- लोअर एब्डॉमिनल की सर्जरी के बाद अक्सर मरीज कब्ज की शिकायत करते हैं। इसलिए ज्यादा फाइबर वाला फूड खाएं और लिक्विड डाइट लें। वरना कब्ज के चलते टांको पर प्रेशर पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
