Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस फ्लू से बिगड़ी हालत, सिंगर ने बताया क्या हैं इन्फ्लूएंजा ए के लक्षण
Nick Jonas Suffering From Influenza : प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया उन्हें इन्फ्लूएंजा ए का खतरनाक स्ट्रेन हो गया है। इस वजह से उन्होंने मैक्सिको में होने वाले कॉन्सर्ट की डेट पोस्टपोन कर दी है। जिसके बाद से ही यह खबर खूब वायरल होने लगी है। आपको बता दें कि इस समय अमेरिका के अलग-अलग हिस्सो में बर्ड फ्लू का प्रकोप फैला हुआ है।
बर्ड फ्लू, जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा (avian influenza) भी कहा जाता है, एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है। यह कई तरह का होता है। आइए जानते हैं डिटेल में इन्फ्लूएंजा ए क्या है और इसके लक्षण?

क्या है इन्फ्लूएंजा ए? (What is Influenza A Virus)
फ्लू, इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होने वाला एक एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन है। वैसे आपको बता दें कि इन्फ्लूएंजा कई तरह का होता है जैसे इन्फ्लूएंजा ए, बी, सी और डी आदि। इनमें सबसे ज्यादा कॉमन इन्फ्लूएंजा ए और बी है। H3N2, H1N1 वायरस जैसी समस्याएं इन्फ्लूएंजा ए की वजह से होती है। और कॉमन कोल्ड, वायरल फीवर वगैरह इन्फ्लूएंजा बी के वजह से होता है। सावधानी बरतने और समय रहते इलाज कराने से ये समस्या कुछ दिनों के भीतर ठीक हो जाती है, लेकिन लापरवाही बरतने पर यह समस्या गंभीर हो सकती है।
संक्रामक होता है ये रोग
इन्फ्लूएंजा ए और बी दोनों ही वायरस संक्रामक होते हैं। हालांकि ये वायरस कोरोना की तरह हवा के जरिए नहीं फैलता है, लेकिन इन्फ्लूएंजा वायरस से ग्रसित मरीज के खांसने-छींकने के दौरान बाहर निकलने वाले ड्रॉपलेट और सांस और हवा के संपर्क में आने से और उनके इस्तेमाल की गई चीजों को छूने स आप भी इस वायरस के चपेट में आ सकते हैं।

इन्फ्लूएंजा ए के लक्षण (Influenza A Virus Symptoms )
निक जोनस ने वीडियो शेयर कर फैंस को तबीयत के बारे में बताया कि कुछ दिनों से कुछ अजीब-सा महसूस कर रहा था। रात मैं कॉन्सर्ट की प्रैक्टिस करने के बाद जब अगली सुबह उठा तो मेरी आवाज नहीं निकल रही थी। उससे पहले से ही मेरी हालत धीरे-धीरे बुरी होती जा रही है। कल पूरे दिन बिस्तर पर पड़ा रहा। बुखार, शरीर में दर्द, गले में खराश और बहुत बुरी खांसी हो रही है। निक ने बताया- डॉक्टर को दिखाने के बाद भी वह ठीक नहीं हुए हैं।
आइए जानते हैं कि क्या होते हैं इस बीमारी के लक्षण
- बुखार
- ठंड लगना
- खांसी और जुकाम
- सिरदर्द
- बदन दर्द
- उल्टी या दस्त
- थकान या कमजोरी महसूस होना
- नाक बहना
- छाती में जकड़न
- सांस लेने में तकलीफ
- कुछ हद तक निमोनिया जैसे लक्षण भी नजर आते है।
निक जोनस के लिए क्यों है ज्यादा खतरा?
निक जोनस ने कुछ समय पहले इस बात का ऐलान किया था वो छोटी उम्र में ही वो डायबिटीज टाइप 1 से पीड़ित हैं। ऐसे में इन्फ्लूएंजा ए होने से उनके लिए रिस्क ज्यादा बढ़ गया है। इस कंडीशन में उन्हें खास मेडिकल हेल्प और दवाईयों की जरुरत पड़ेगी।
रिकवरी के लिए क्या करें?
- फ्लू होने पर खुद को आइसोलेट करें।
- हाइजीन का ध्यान रखें
- ठं डा खाने से बचे
- नमी से बचें
- हैंडवॉश और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- नमक वाले गुनगुने पानी से गरारे करें।
- दिनभर में कम से कम दो-तीन बार स्टीम लें।
- ताजा और हल्का खाना खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
