Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Priyanka Chopra ने सीलन के वजह से छोड़ा 166 करोड़ का बंगला, दीवारों में नमी और फफूंदी दे सकती हैं ये बीमारियां
Priyanka Chopra Leave $20M Mansion Due To Serious Mold infestation: हॉलीवुड कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने सपनों के लॉस एंजिल्स वाले घर को छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। घर में भयंकर नमी और दीवारों में फफूंदी लगने के कारण यह रहने लायक नहीं रह गया था।
पेज सिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, घर में भयंकर नमी और दीवारों में फफूंदी लगने के कारण यह रहने लायक नहीं रह गया था।
दोनों अब घर के पिछले मालिकों के खिलाफ कानूनी लड़ाई भी लड़ रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि घर में रहना सेहत के लिए खतरनाक हो गया था।

घरों के दीवारों में आई नमी न सिर्फ घर को नुकसान बल्कि आपको और आपके परिवार की सेहत के लिए भी नुकसान पहुंचा सकती। इसलिए, अपने घर को नमी से बचाना बहुत महत्वपूर्ण है। चलिए इसी बहाने जानते हैं कि घर की दीवारों में आई फंफूदी और नमी किस तरह सेहत को नुकसान पहुंचाती है और जानिए घर को नमी से बचाने के लिए क्या करें?
इन बीमारियों का होने का लगता है डर
सीलन और फंगस के कारण अल्टरनारिया, एस्परजिलस, पेनिसिलियम और क्लोडोस्पोलियम जैसी फंगल प्रजातियां पनपने लगती हैं। घर में किसी दीवार पर सीलन है तो सावधान हो जाइए। यह सीलन आपको सांस से जुड़ी कई बीमारियां दे सकती है। सीलन से अस्थमा होने की आम शिकायत है।
इसके अलावा राइनाइटिस, खांसी, जुकाम, गले में दर्द, सिर में दर्द, थकान और जोड़ों में दर्द, एलर्जी और डर्मिटाइटिस का खतरा बढ़ जाता है।
एसी तक पहुंच जाते है बैक्टीरिया
दीवारों में आई सीलन की वजह से नमी और फंफूदी के वजह से पनपे बैक्टीरिया एसी में लगे फिल्टर या एअर फिल्टर तक पहुंच जाते हैं। जिसकी वजह से इंडोर प्रदूषण को नहीं हटा पाते है। अध्ययकर्ताओं के अनुसार हाई-एफिशियंसी पार्टिक्यूलेट एअर फिल्टर (एचईपीए) भी 3 माइक्रॉन या उससे बड़े पार्टिकल हटाता है, लेकिन सूक्ष्म जीवी इससे कहीं छोटे होते हैं। बल्कि ये फिल्टर ही कई बार इन सूक्ष्म जीवियों के लिए वृद्धि करने का माध्यम बन जाते हैं।
छत और दीवारों की जांच करें
नियमित रूप से अपनी छत और दीवारों की जांच करें कि कहीं कोई दरार या लीक तो नहीं है। इनका जल्द से जल्द मरम्मत करवाएं।
हवा का संचार बनाए रखें
अपने घर में हवा का अच्छा संचार बनाए रखें. इसके लिए खिड़कियां और दरवाजे खोलें और पंखों या एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें। खासकर बाथरूम और किचन में हवा का आना-जाना जरूरी है।
खाना बनाते समय एग्जॉस्ट फैन चलाएं
खाना बनाते समय हमेशा एग्जॉस्ट फैन चलाएं ताकि खाना पकाने से निकलने वाली भाप बाहर निकल जाए।
अंदर कपड़े न सुखाएं
कपड़े घर के अंदर न सुखाएं। इसके लिए बालकनी या किसी अलग जगह का इस्तेमाल करें।
पौधों को अंदर न रखें
घर के अंदर ऐसे पौधे न रखें जिनसे ज्यादा नमी निकलती है।
नमी सोखने वाले उपकरणों का प्रयोग करें
घर में डिह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें। ये उपकरण हवा से एक्स्ट्रा नमी को सोख लेते हैं, जिससे फफूंदी को बढ़ने से रोका जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications