Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
प्रियंका चोपड़ा ने पैरों के तलवों पर लहसुन रगड़ते हुए शेयर किया पोस्ट, एक्ट्रेस ने बताए इसके फायदे
Priyanka Chopra reveals benefits of rubbing garlic on foot : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ हफ्तों से ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहां फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग कर रही हैं। जहां से वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इनमें से एक फोटो में प्रियंका ने अपने पैरों की कुछ चोट की तस्वीरें शेयर की हैं, इसके बाद एक वीडियो क्लिप में प्रियंका चोपड़ा अपने पैरों पर लहसुन रगड़वाती हुई नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के इस लेटेस्ट पोस्ट में फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान उस क्लिप ने खींचा हैं, जिसमें एक्ट्रेस पैरों पर लहसुन की कलियों से मालिश करवा रही हैं। लहसुन की कलियों से मालिश करवाने वाला प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस क्लिप पर 'द डायरिज ऑफ डियाना' नाम से एक फैन ने कमेंट करके सवाल किया कि लहसुन की कलियां पैरों के लिए क्या करती है?
इस पर प्रियंका चोपड़ा ने खुद जवाब दिया है और कहा कि ये सूजन कम करने और बुखार में मदद करती हैं। आइए जानते है पांव में लहसुन रगड़ने के क्या फायदे होते हैं।

पैरों के तलवे में लहसुन रगड़ने के कई सारे फायदे हैं
- बारिश के दिनों में फुट फंगस होना सामान्य सी बात है। फंगस की समस्या से निपटने के लिए लहसुन की कलियां मदद करती हैं। इन्हें पैरों में रगड़ने से फुट फंगस से आराम मिलता है।
- बुखार आने पर लहसुन को सरसो के तेल के साथ पांव के तलने पर रगड़ने से बुखार कम होता है।
- चोट लगने या पांव की सूजन को कम करने के लिए पांव के तलवों पर लहसुन रगड़कर लगाएं।
- जिन लोगों को एथलीट फुट की शिकायत हो जाती है और पैरों में कैलस हो जाते हैं। उनके लिए पैरों में लहसुन रगड़ना बहुत ही फायदेमंद होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











