Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Polio Drop 2025: पोलियो अभियान आज से शुरू, जानें बच्चों में शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके
Pluse Polio Drop 2025: देशभर में आज से यानी 12 अक्टूबर से पोलियो अभियान 2025 शुरू हो गया है। इस अभियान के लिए स्कूल और आंगनवाड़ी समते 604 पोलियो बूथ बनाए गए हैं और 30 टीमें लगाई गई हैं। यह अभियान विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा और पोलियो रोग के उन्मूलन के लिए आयोजित किया जाता है। पोलियो एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से बच्चों की रीढ़ की हड्डी और नसों को प्रभावित कर सकती है और समय पर इलाज न मिलने पर स्थायी लकवा भी पैदा कर सकती है। शुरुआती लक्षण अक्सर हल्के होते हैं, इसलिए माता-पिता को जागरूक रहना बेहद जरूरी है।
पोलियो से बचाव के लिए टीकाकरण और साफ-सफाई सबसे प्रभावी उपाय हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पोलियो के प्रारंभिक लक्षण, संक्रमण के खतरे और रोकथाम के आसान तरीके, ताकि आप अपने बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें और देश को पोलियो मुक्त बनाने में योगदान दे सकें।

कब से कब तक चलेगा ये अभियान
बता दें कि पोलियो अभियान 2025 12 अक्टूबर दिन रविवार से चालू होगा और 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। 24 अक्टूबर को पोलियो दिवस है तो इसे पहले ये मुहीम छेड़ी गई है। अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों को दवाई दी जाएगी। इसमें 1,02,000 बच्चों को पोलियो रोधी ड्रॉप देने की मुहीम जारी है।
पोलियो के शुरुआती लक्षण
- बुखार और कमजोरी
- हल्का या तेज बुखार, शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होना।
- सिरदर्द और गले में खराश
- बच्चे को सिरदर्द, गले में दर्द या हल्की सूजन महसूस हो सकती है।
- पेट और दस्त की समस्या
- बार-बार दस्त, उल्टी या पेट में दर्द पोलियो के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।
- पैर और हाथ में दर्द या अकड़न
- मांसपेशियों में अकड़न या चलने-फिरने में परेशानी।
- सांसे लेने में कठिनाई या निगलने में परेशानी
- गंभीर मामलों में यह लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
पोलियो से बचाव के तरीके
टीकाकरण (Polio Vaccination)- बच्चों को समय पर ओरल पोलियो ड्रॉप (OPV) और IPV दें। सरकारी पोलियो अभियान के दौरान मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध रहता है।
साफ-सफाई और स्वच्छ पानी- बच्चों को साफ पानी पीने के लिए दें और हाथ धोने की आदत सिखाएं। साथ ही जंक फूड और अस्वच्छ भोजन से बचाएं।
बीमार बच्चों से दूरी- पोलियो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं।
पोषण और स्वास्थ्य- बच्चों को पर्याप्त पोषण और हाइड्रेशन दें ताकी आपका बच्चा स्वस्थ रहे और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन शामिल करें।
जागरूकता फैलाएं- सबसे जरूरी है कि गांव/शहर में पोलियो के बारे में जागरूकता फैलाएं और अभियान में भाग लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications