Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
पुरुषों की इन 5 समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं कद्दू के बीज, जानें सेवन का सही तरीका
Benefits Of Pumpkin Seeds For Men: कद्दू के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हें पोषक तत्वों का पावरहाउस भी कहा जाता है। दरअसल, कद्दू के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। कद्दू के बीज का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ये बीज महिलाओं की हार्मोनल हेल्थ में सुधार करने के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कद्दू के बीज पुरुषों के लिए भी उतने ही फायदेमंद हैं? जी हां, कद्दू के बीज पुरुषों की कई समस्याओं को दूर करते हैं। तो आइए, जानते हैं पुरुषों के लिए कद्दू के बीज के फायदों के बारे में विस्तार से -

स्पर्म क्वालिटी बेहतर बनाए
कद्दू के बीज का सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इन बीजों में जिंक भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो टेस्टोस्टेरोन लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। यह स्पर्म क्वालिटी को सुधारने में मदद करता है, जिससे फर्टिलिटी बढ़ती है। जिन पुरुषों को फर्टिलिटी की समस्या है, उन्हें रोजाना कद्दू के बीज खाने चाहिए।
प्रोस्टेट हेल्थ में है असरदार
कद्दू के बीजों में ऐसे नेचुरल कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो पुरुषों की प्रोस्टेट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। ये प्रोस्टेट की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं। इनमें फास्फोरस, जिंक, मैग्निशियम, और सेलेनियम आदि तत्व पाए जाते हैं, जो प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में मदद कर सकते हैं।
दिल को रखे हेल्दी
कद्दू के बीज दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। दरअसल, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
शारीरिक कमजोरी दूर करे
जो पुरुष अक्सर बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं, उन्हें रोजाना कद्दू के बीजों का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं। इसके सेवन से पुरुषों में कमजोरी और थकान की समस्या दूर हो सकती है।
1 दिन में कितने कद्दू के बीज खाने चाहिए?
आप रोजाना 1-2 चम्मच भुने हुए कद्दू के बीज खा सकते हैं। आप इन्हें सलाद, स्मूदी, शेक या दही में मिला सकते हैं या स्नैक के तौर पर खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications