Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
प्राइवेट पार्ट पर बॉल लगने से बच्चे की हुई मौत, क्रिकेट खेलते हुए क्यों पहनना चाहिए एब्डोमिनल गार्ड
Pune 11 yr old boy dies after ball hits on private part : महाराष्ट्र के पुणे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं। जहां क्रिकेट की प्रैक्टिस के दौरान एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। दरअसल क्रिकेट खेलते समय बच्चे के प्राइवेट पार्ट में गेंद से चोट लगने से बच्चे की मौत हो गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके बाद इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
खबरों के मुताबिक शौर्य (मृतक) गेंदबाजी कर रहा था और एक बच्चा बैटिंग कर रहा था। जैसे ही शौर्य ने गेंद फेंकी बल्लेबाज ने शॉट लगाते हुए गेंद सीधे शौर्य की तरफ मारी जो उसके प्राइवेट पार्ट पर लगी और बॉल लगते ही शौर्य जमीन पर गिर पड़ा।

जिसके बाद शौर्य को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब उससे पहले ही शौर्य की मौत हो चुकी थी। दरअसल इससे पहले भी कई मामले सुनने को मिले हैं जहां मैदान में खेलते हुए खिलाड़ी के प्राइवेट पार्ट पर बॉल लगने से वो चोटिल हो गए लेकिन गनीमत रही कि एब्डोमिनल गार्ड पहनने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
11-year-old boy died after a ball hit his private parts while he was playing cricket in Pune. pic.twitter.com/oxEOFiKsAb
— sarthak (@sarthaktya31022) May 6, 2024
मैच हो या प्रैक्टिस खिलाड़ी खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के क्रिकेट प्रोटेक्टिव गियर्स का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से एक होता है एब्डोमिनल गार्ड। एब्डोमिनल गार्ड क्रिकेट प्रोटेक्टिव गियर्स यानी सुरक्षा उपकरणों का अहम हिस्सा है। जो खेल के दौरान खिलाड़ियों के प्राइवेट पार्ट को बचाने का काम करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्या होता है एब्डॉमिनल गार्ड?
एब्डॉमिनल गार्ड को क्रिकेटर अपनी पैंट के अंदर पहनते हैं। यह खास तरह से डिजाइन किया गया अंडरगारमेंट होता है जिसे जॉकस्ट्रैप भी कहते है। यह गार्ड खिलाड़ियों के प्राइवेट पार्ट्स की सुरक्षा के लिए पहना जाता है। जॉकस्ट्रैप में एक कप या छोटे प्लास्टिक बॉक्स जैसा स्ट्रक्चर लगा होता है। इसे आम बोलचाल में बॉक्स भी कहा जाता है। इसे बल्लेबाज के अलावा विकेटकीपर और बैट्समैन के पास खड़े फील्डर्स भी पहनते हैं। ताकि तेज स्पीड से आ रही बॉल से प्राइवेट पार्ट को नुकसान नहीं पहुंचे।

महिला भी पहनती हैं प्रोटेक्टर
खेल के दौरान महिला प्लेयर्स अपने प्राइवेट पार्ट की सुरक्षा के लिए पेल्विक प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करती हैं। इसका डिजाइन पुरुषों की तुलना में सपाट होता है।
गंभीर चोट से बचाता है एब्डॉमिनल गार्ड
एब्डॉमिनल गार्ड पहनने के बावजूद कई बार तेज स्पीड में आ रही गेंद की वजह से प्लेयर्स के प्राइवेट पार्ट्स के चोटिल होते है लेकिन एब्डॉमिनल गार्ड की मदद से बल्लेबाज गंभीर चोट का शिकार होने से बच जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
