Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
पुणे में एक ही परिवार के दो लोग हुए Zika Virus से संक्रमित, जानें इसके लक्षण और बचाव
Zika Virus Symptoms and Precautions : महाराष्ट्र के पुणे के एक ही परिवार के दो लोगों को जीका वायरस इंफेक्शन होने की खबर सामने आई है। यह खबर सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस परिवार के पांच लोगों का ब्लड टेस्ट लिया किया गया था। जिसमें पिता और बेटी की रिपोर्ट जीका पॉजिटिव आई है।
पुणे के निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे 46 साल के डॉक्टर और उनकी बेटी में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। लेकिन उनकी स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर है। हाल ही में इस डॉक्टर को बुखार के साथ-साथ शरीर पर चकत्ते दिखाई दिए थे। जिसके बाद उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

उनके ब्लड सैंपल को जब 'राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान' (एनआईवी) में जांच के लिए भेजा गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिवार के बाकी लोगों के ब्लड सैंपल की जांच की गई तब उनकी 15 साल की बेटी भी जीका संक्रमित थी।इन दो मामले मिलने के बाद अब पीएमसी (पुणे नगर निगम ) के स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए फॉगिंग और फ्यूमिगेशन जैसे एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। आइए जानते है जीका के लक्षण और बचाव के तरीके
जीका वायरस क्या है?
जीका वायरस मच्छरों से फैलने वाला वायरस है। एडीज मच्छर के काटने से ही फैलता है। मच्छर की इसी प्रजति के वजह से मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारिया होती है।
जीका वायरस के लक्षण
जीका वायरस में संक्रमितों के शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना, बुखार आना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और सिर में दर्द होने लगता है। जीका वायरस से संक्रमित ज्यादातर लोगों में यह लक्षण नजर नहीं आते हैं। इस वायरस की पहचान सबसे पहले 1947 में युगांडा में हुई थी।
कैसे करें बचाव
- पूरे आस्तीन के कपड़े पहनें
- मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
- अपने आस पास के इलाके में पानी न जमा होने दें।
- बारिश के मौसम में घर के दरवाजे और खिड़कियों को शाम के वक्त बंद कर दें।
- इंसेक्ट रेपेलेंट्स का इस्तेमाल करें
- संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications