Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
पंजाब के CM को लिवर सिरोसिस होने का दावा, जानिए कितनी खतरनाक बीमारी है और कैसे बचें?
Punjab Cm Bhagwant Mann Health News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ने से उन्हें बुधवार रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
हालांकि मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ने के कारणों की सटीक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सीएम मान की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, उनके 3 बार बेहोश होने और लो ब्लड प्रेशर की वजह से उनको मोहाली हवाई अड्डे से दिल्ली वापस लौटना पड़ा था। वहां दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भी उनका इलाज चल रहा था।
वहीं दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल (SAD) के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक्स पर वीडियो जारी कर दावा किया है कि मुख्यमंत्री मान गंभीर लिवर की बीमारी लिवर सिरोसिस से जूझ रहे हैं और वो इस बीमारी के तीसरे या चौथी स्टेज से गुजर रहे हैं। वीडियों में उन्होंने सीएम की लीवर ट्रांसप्लांट की संभावना भी जताई है।

हालांकि अभी तक इस बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। फिर भी चलिए जानते हैं कि लिवर सिरोसिस क्या होता है और कितनी खतरनाक है ये बीमारी?
लिवर सिरोसिस क्या है?
लिवर सिरोसिस एक गंभीर स्थिति है जिसमें लिवर की सामान्य कोशिकाएं नष्ट होकर निशान (फाइब्रोसिस) में बदल जाती हैं, जिससे लिवर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और काम करना बंद कर देता है।। यह लिवर की लम्बे समय तक होने वाली क्षति का परिणाम है। सिरोसिस की वजह से लिवर में बदलाव आने लगता है और यह ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है।
लिवर सिरोसिस के मुख्य कारण
कई लोगों को लगता है कि शराब पीने की वजह से ही लिवर की समस्याएं होती है। हालांकि आपको बता दें कि इसके पीछे कई और भी वजह हो सकती है जैसे-
- लम्बे समय तक अत्यधिक शराब पीने से लिवर सेल्स डैमेज होने लगती है।
- हेपेटाइटिस B और C इंफेक्शन की वजह से वायरस लिवर की सूजन और डैमेज की वजह बनते है।
- फैटी लिवर रोग जैसे NAFLD और AFLD की वजह से अत्यधिक फैट जमा होने से भी लिवर डैमेज होने की कंडीशन में आ जाता है।
- कुछ ऑटोइम्यून बीमारियों में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली लिवर की कोशिकाओं पर हमला करके उसे डैमेज कर सकती है।
- अनुवांशिक रोग जैसे कि विल्सन डिजीज और हेमोक्रोमेटोसिस की वजह से लिवर को नुकसान पहुंचता है।
- लंबे समय तक कुछ दवाओं का अत्यधिक या गलत तरीके से सेवन करने से भी लिवर को नुकसान पहुंचता है।
लिवर सिरोसिस के लक्षण
- थकान और कमजोरी
- भूख कम लगना
- वजन घटना
- त्वचा और आंखों का पीला पड़ना (पीलिया)
- पेट में सूजन
- पैरों और टखनों में सूजन
- त्वचा पर खून के धब्बे या छोटे रक्तस्राव
लिवर सिरोसिस का इलाज
लिवर सिरोसिस का इलाज इसकी गंभीरता और कारणों पर निर्भर करता है। इस बीमारी में लक्षणों को कंट्रोल कर इसे बढ़ने से रोका जाता है। इसे रोकने के लिए कई उपायों का सहारा लिया जाता है। जैसे-
- यदि सिरोसिस की वजह शराब है तो शराब से परहेज करना जरुरी है।
- हेपेटाइटिस इंफेक्शन के लिए एंटीवायरल दवाएं दी जाती है।
- प्रोटीन डाइट का सेवन करें।
- विटामिन और मिनरल्स जैसी सप्लीमेंट्स की खुराक लें।
- गंभीर स्थिति में लिवर ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प हो सकता है।
कैसे बचे
- शराब पीने से परहेज करें।
- हेपेटाइटिस B और C इंफेक्शन से बचाव के लिए टीकाकरण कराएं।
- हेल्दी डाइट लें और वजन को नियंत्रित रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications