Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पंजाबी स्टार Varinder Singh Ghuman का निधन, Heart Attack आने से पहले दिखते हैं ये संकेत
Heart Attack Symptoms Before Death: पंजाबी फिल्म और मॉडलिंग इंडस्ट्री के चर्चित स्टार वरिंदर सिंह घुम्मन (Varinder Singh Ghuman) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वरिंदर ने सिर्फ 41 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बात ने सभी को हैरान कर दिया है कि इतने फिट और पंजाब के आयरन मैन कहे जाने वाले बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह को हार्ट अटैक (Heart Attack) कैसे आ गया। इससे पहले बीते कुछ महीने पहले कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की मौत भी इसी वजह से हुई थी।
इस लिस्ट में और भी कई सारे सेलिब्रिटी जैसे सिद्धार्थ शुक्ला, राजू श्रीवास्तव आदि के नाम आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्ट अटैक आने से पहले हमारे शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं और उसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है। आइए जानते हैं कि हार्ट अटैक आने से पहले कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं और अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए क्या करें।

कौन थे वरिंदर सिंह घुम्मन
हार्ट अटैक से वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत हो गई है, उन्होंने 41 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वरिंदर के बारे में जान लेते हैं कि वो कौन थे। वैसे तो उन्हें किसी तरह के इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है लेकिन बता देते हैं कि 'टाइगर 3' में अपनी एक्टिंग और बॉडी से दिल जीतने वाले वरिंदर अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर थे। गुरदासपुर के रहने वाले वरिंदर 'द हीमैन ऑफ इंडिया' बने और साल 2005 में 'मिस्टर जालंधर' व साल 2009 में 'मिस्टर इंडिया' का खिताब अपने नाम कर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। वरिंदर की मौत 9 अक्टूबर को हुई। उन्हें कुछ दिन से कंधे में दर्द की शिकायत थी जिसे उन्होंने नजरअंदाज किया।
हार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देते हैं ये लक्षण
हार्ट अटैक, जिसे मेडिकल टर्म में मायोकार्डियल इंफार्क्शन कहा जाता है, अचानक और गंभीर रूप से हो सकता है। लेकिन अक्सर शरीर में कुछ शुरुआती चेतावनी संकेत पहले ही दिखाई देते हैं। इन्हें पहचानना समय रहते मदद कर सकता है और जान बचा सकता है। नीचे हार्ट अटैक से लक्षण बताए गए हैं जिन्हें सभी को जानना बहुत जरूरी है।
सीने में दर्द या दबाव
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं जैसे कि सीने में अचानक भारीपन, जलन या दर्द महसूस होना। दर्द कभी-कभी हाथ, पीठ, कंधा या जबड़े तक फैल सकता है।
सांस लेने में कठिनाई
हल्की गतिविधि में भी सांस फूलना या सांस लेने में कठिनाई महसूस होना। ऐसा कुछ हो तो आप इसे नजरअंदाज न करें।
अचानक थकान या कमजोरी
बिना किसी कारण शरीर में अत्यधिक थकान या कमजोरी महसूस होना भी हार्ट अटैक का ही एक लक्षण है जिसे बहुत से लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
उल्टी, मिचली और पसीना
कई बार बिना किसी वजह के उल्टी आने का मन होने लगता है मिचली होने लगती है और बहुत अधिक पसीना आने लगता है। ये भी हार्ट अटैक का ही एक लक्षण है।
हाथ, कंधा या पीठ में दर्द
वरिंदर सिंह घुम्मन को भी हार्ट अटैक आने से पहले कंधे में दर्द की शिकायत थी जिसे उन्होंने नजरअंदाज किया। बता दें कि कंधे में दर्द और बाएं हाथ में दर्द भी इसका एक लक्षण है।
दिल की धड़कन असामान्य होना
अचानक तेज या अनियमित धड़कन महसूस होना भी हार्ट अटैक का ही एक लक्षण है।
हार्ट अटैक से बचाव के उपाय
- डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें यदि लक्षण दिखें।
- धूम्रपान और शराब से बचें।
- संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाएं।
- ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल समय-समय पर चेक करवाएं।
- हार्ट रोग का इतिहास होने पर नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
