Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
ADHD: पुष्पा 2 के विलेन भंवर सिंह को हुई ये दिमाग से जुड़ी खतरनाक बीमारी, 41 की उम्र में मालूम चला
ADHD Symptoms : मलयालम फिल्म एक्टर और पुष्पा 2 के विलेन फहाद फ़ासिल इन दिनों हाल ही में आई मूवी "आवेशम" की वजह से चर्चा में हैं। लेकिन एक्टर ने हाल ही में अपनी हेल्थ को लेकर खुलासा किया है।
एक इवेंट मे उन्होंने बताया कि वो ADHD यानी अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (Attention-deficit/hyperactivity disorder) से पीड़ित है। उन्होंने एक स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान बताया कि 41 की उम्र के दौरान उन्हें पता चला कि वो इस बीमारी से पीड़ित हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये बीमारी क्या है और इसके लक्षण।

ADHD क्या है?
ADHD डिसऑर्डर है, जिसे अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर भी कहा जाता है। जो बच्चों से लेकर वयस्कों में किसी भी उम्र में नजर आ सकते हें। इसके लक्षण हल्के से गंभीर तक हो सकते हैं। यह एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है। यह समस्या दोनों में नजर आ सकती है। हालांकि इसके लक्षण उम्र के साथ बदल सकते हैं। इस डिसऑर्डर में दिमाग हायपर एक्टिव हो जाता है। ऐसे में आप किसी भी एक काम या क्रिया पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं।
ADHD के लक्षण
- फोकस करने में परेशानी
- किसी भी बात पालन करने में परेशानी
- चीजों को खोना या भूल जाना
- आसानी से विचलित होना
- सपने में खो जाना
- शांत बैठने में परेशानी
- बातूनी होना
- बिना सोचे समझे बोलना
- धैर्य की कमी
- तनाव को नियंत्रित न कर पाना
- चिंता में रहना
- डिप्रेशन
- पर्सनालिटी डिसऑर्डर
- बाइपोलर डिसऑर्डर
- ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी)
ADHD के कारण
ADHD अनुवांशिक या नेचुरली रुप में भी दिमाग में विकसित हो सकता है। यह समस्या बच्चे से लेकर वयस्कों में देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक एडल्ट्स में ADHD के एक अडेप्टिव पैटर्न का विकास होता है। यह एक न्यूरोकेमिकल या न्यूरोनैटोमिकल डिसऑर्डर है। बचपन में ही इसके लक्षण पता करके इस समस्या से जुड़े लक्षणों को मैनेज करने के लिए इलाज किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications