Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्मोकिंंग के वजह से घर में होती है कलह, अपनी इस आदत को छुड़ाने के लिए ले काली मिर्च की दवा
स्मोकिंग की लत ऐसी है जो एक बार लग जाएं तो छोड़ने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे कई लोग है जिन्होने कई बार स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश की। लेकिन हर बार उनके हाथ सिर्फ असफलता ही लगी। कई बार कुछ दिनों तक स्मोकिंग आप छोड़ देते हैं लेकिन फिर किसी और को देख एक बार स्मोकिंग करने की लालसा आपमें जग जाती है।
स्मोकिंग की लत छोड़ने के लिए आपको एक पेशेवर की मदद लेने की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन अगर आप घरेलू उपचार की मदद से स्मोकिंग की लत को कम करना चाहते हैं तो काली मिर्च आपकी मदद कर सकता है।

कुछ लोगों का दावा है कि काली मिर्च को सूंघने या चबाने से सिगरेट की क्रेविंग कम हो सकती है। आइए जानते हैं काली मिर्च किस तरह से आपके स्मोकिंग की लालसा को कम कर इस आदत को छोड़ने में आपकी मदद कर सकती है।
स्मोकिंग छोड़ने के लिए ऐसे करें काली मिर्च का इस्तेमाल
1. काली मिर्च की लें खुशबू
काली मिर्च के तेल या फ्रेस पिसी हुई काली मिर्च की खुशबू आपके स्मोकिंग की लत को कम कर सकती हैं। कुछ लोगों का दावा है कि यह तरीका आपके स्मोकिंग की क्रेविंग को कम करने में मदद कर सकता है। आप काली मिर्च के तेल की खुशबू को सीधे कंटेनर से सूंघने की कोशिश कर सकते हैं या फिर टिश्यू या कॉटन पर थोड़ी मात्रा में लगाकर भी इसे सूंघ सकते हैं।
2. काली मिर्च के तेल की मालिश
काली मिर्च एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को आप नारियल या बादाम के तेल के साथ मिलाकर अपनी स्किन पर मालिश करें। कुछ लोगों का मानना है कि यह काली मिर्च का ये उपाय आपके स्मोकिंग की लालसा को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, एसेंशियल ऑयल को अपनी स्किन पर अप्लाई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें, ताकि किसी भी तरह के साइड इफेक्ट या एलर्जी से आप बच सकें।
3. काली मिर्च की चाय
जो लोग स्मोकिंग की क्रेविंग को कम करते हुए इसे छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए काली मिर्च की चाय काफी फायदेमंद है। बस आपको उबलते पानी में एक चम्मच ताज़ी पिसी हुई काली मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाएं, फिर छान कर पी लें। काली मिर्च की चाय आपके स्मोकिंग की लालसा को कम कर सकता है।
4. काली मिर्च चबाना
आप चाहे तो सीधे तौर पर भी काली मिर्च को चबा सकते हैं। बस आपको अपने साथ एक काली मिर्च की डिब्बी रखें और जब भी आपको स्मोकिंग की लालसा हो तो एक काली मिर्च निकाल कर चबा लें। काली मिर्च का स्वाद स्मोकिंग की क्रेविंग को कम कर स्मोकिंग की आदत को छुड़ाने में मदद कर सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
