Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एक्ट्रेस राधिका मदान बुलेटप्रूफ कॉफी पीकर करती हैं दिन की शुरूआत, जानें क्या है और इसे पीने के फायदे
What Is Bulletproof Coffee: एक्ट्रेस राधिका मदान फिटनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस फिट रहने के लिए वे रोज़ बुलेटप्रूफ कॉफी पीकर दिन की शुरुआत करती हैं, जिसमें वे कॉफी में घी मिलाती हैं। बुलेटप्रूफ कॉफी के कई फायदे हैं, जो डाइटिशियन अंजलि पाठक के अनुसार, शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ मानसिक स्पष्टता और फोकस को बढ़ाती है।
यह मेटाबोलिज़्म को तेज करती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। घी और MCT ऑइल से मिलने वाली स्वस्थ वसा, शरीर में सूजन को कम करती है और लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करने में मदद करती है। यह फिटनेस रूटीन का एक प्रभावी हिस्सा बन सकती है।

बुलेटप्रूफ कॉफी के फायदे
ऊर्जा का स्रोत
घी और MCT ऑइल से मिलने वाली स्वस्थ वसा शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे लंबे समय तक थकान महसूस नहीं होती।
मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाना
MCT ऑइल दिमागी कार्यों को तेज करता है और एकाग्रता में सुधार लाता है। यह मानसिक स्पष्टता और फोकस बढ़ाने में मदद करता है।
वजन घटाने में मदद
चूंकि यह कॉफी शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करती है और भूख को नियंत्रित करती है, इसलिए यह वजन घटाने में सहायक हो सकती है।
स्वस्थ वसा का स्रोत
घी और MCT ऑइल अच्छे प्रकार की वसा होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने और मेटाबोलिज़्म सुधारने में मदद कर सकते हैं। कीटो डाइट के लिए उपयुक्त: बुलेटप्रूफ कॉफी की वसा-समृद्ध संरचना कीटो डाइट के अनुकूल है, जिससे शरीर केबल वसा को ऊर्जा के रूप में उपयोग करता है।
कीटो डाइट के लिए उपयुक्त
बुलेटप्रूफ कॉफी की वसा-समृद्ध संरचना कीटो डाइट के अनुकूल है, जिससे शरीर केबल वसा को ऊर्जा के रूप में उपयोग करता है।
बुलेटप्रूफ कॉफी बनाने की रेसिपी
सामग्री
1 कप गर्म कॉफी
1-2 टेबलस्पून एमसीटी ऑयल (या नारियल तेल)
1-2 टेबलस्पून अनसाल्टेड बटर (या देसी घी)
1 टीस्पून कोको पाउडर (वैकल्पिक)
विधि
- सबसे पहले, गर्म कॉफी तैयार करें।
- इसमें एमसीटी ऑयल या नारियल तेल और अनसाल्टेड बटर डालें।
- यदि आप चाहें, तो इसमें कोको पाउडर मिलाएं।
- अब इन सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में डालकर 30-40 सेकंड तक ब्लेंड करें जब तक कि यह क्रीमी और झागदार न हो जाए।
- तैयार बुलेटप्रूफ कॉफी को कप में डालें और तुरंत गर्मागर्म परोसें।
- यह नाश्ते का एक हेल्दी और एनर्जेटिक विकल्प है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
