Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Botched Surgery की वजह से जोधपुर की एसडीएम प्रियंका बिश्नोई की हुई मौत, जानें इसका मतलब
Botched Surgery Meaning: राजस्थान के जोधपुर की एसडीएम प्रियंका बिश्नोई का अहमदाबाद के सिम्स हॉस्पिटल 15 दिन चले इलाज के बाद गुरुवार को निधन हो गया। इससे पहले प्रियंका बिश्नोई का करीब 20 दिन पहले जोधपुर के निजी हॉस्पिटल में बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद उनकी तबियत खराब हो गई थी।
लेडी अफसर की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो परिवार वाले उन्हें 7 सितंबर को अहमदाबाद के सिम्स हॉस्पिटल ले गए। जहां उन्होंने गुरूवार को आखिरी सांस ली। खबरों के मुताबिक उनकी निधन की वजह बॉटच्ड सर्जरी (Botched Surgery) को बताया जा रहा है, जिसकी बाद उनकी तबीयत बिगड़ते ही चली गई। आइए जानते हैं कि आखिर इसका मतलब क्या होता है?

Botched Surgery का मतलब क्या होता है?
बॉटच्ड का मतलब होता है कोई काम बिगाड़ देना या लापरवाही से काम करना जिसका परिणाम खराब होता है। बॉटच्ड सर्जरी उसे कहते है जब किसी सर्जन द्वारा गलत योजना और/या गलत तकनीक के कारण सर्जरी का सर्जरी असफल हो जाती है। इसके पीछे कई कारण शामिल हो जाते हैं। जैसे लापरवाही, गलत मेडिकल उपकरण का इस्तेमाल या मेडिकल टीम के बीच ठीक कम्यनिकेशन नहीं होना।
मेडिकल फील्ड में बॉटच्ड (Botched) शब्द का बहुत नकारात्मक माना जाता है। ज्यादात्तर इस शब्द का इस्तेमाल प्लास्टिक सर्जरी में किया जाता है।
इन बातों का ध्यान रखें
- अगर सर्जरी की नौबत आ गई हैं, तो किसी विश्वसनीय अस्पताल से ही कराए।
- अगर किसी अस्पताल का रिकॉर्ड खराब रहा है तो वहां भूल से भी ऑपरेशन न कराएं।
- इसके अलावा जब भी तबीयत खराब हो तो उसे इग्नोर न करें समय पर डॉक्टर से इलाज लें।
- सर्जरी से पहले डॉक्टर से प्रोसेस अच्छी तरह समझ लें।
कौन थी प्रियंका विश्नोई
बीकानेर की रहने वाली प्रियंका बिश्नोई जोधपुर में सहायक कलेक्टर के पद पर तैनात थीं। बता दें कि प्रियंका 2016 बैच की RAS अधिकारी थीं। वे राजस्थान के ही बीकानेर जिले के गांव नोखा की रहने वाली थीं। उनके पिता पेशे से वकील हैं और ससुर सहीराम बिश्नोई राजस्थान पुलिस विभाग में अधिकारी रह चुके हैं। उनकी शादी फलोदी जिले के गांव सूरपुरा निवासी आबकारी इंस्पेक्टर विक्रम बिश्नोई के साथ हुई थी।
हाल ही में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य सरकार ने प्रियंका बिश्नोई को सम्मानित भी किया था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
