Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा
Rajesh Sharma Health Update: भूल-भुलैया 2, भूल-भुलैया 3 और भूत बंगला जैसी हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके राजेश शर्मा को शूटिंग के दौरान किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। हालांकि शुरुआत में तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने राजेश के परिवार वालों की ओर से हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि अब कैसी है राजेश की तबीयत? साथ ही ये भी जान लेते हैं कि मानसून के मौसम में क्यों बढ़ जाता है सांप और जहरीले कीड़ों का खतरा?

राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक
कई हिट हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके राजेश शर्मा को प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान हैदराबाद में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया कि फिल्म फौजी की शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा के पैर पर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। पहले तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया लेकिन 5-6 घंटों के बाद उनके पैर में बहुत ज्याका सूजन आ गई और दर्द होने लगा और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। मेडिकल टीम ने कहा है कि अगर खून का थक्का फेफड़ों तक पहुंच गया तो स्थिति जानलेवा हो सकती है।
जानें मानसून में क्यों बढ़ जाता है जहरीले सांप कीड़ों का खतरा?
बारिश के दौरान जमीन में पानी भरने से सांप, बिच्छू, मकड़ियां और अन्य जहरीले कीड़े अपने बिलों से बाहर निकलने लगते हैं। सुरक्षित और सूखी जगह की तलाश में ये घरों, खेतों, गोदामों और निर्माण स्थलों तक पहुंच जाते हैं। इसी वजह से मानसून में इनके काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
किन जगहों पर सबसे ज्यादा रहता है खतरा?
जलभराव वाले इलाके में।
झाड़ियां और घास वाले स्थान पर।
लकड़ी, ईंट या पत्थरों के ढेर पर।
खेत-खलिहान में।
पुराने गोदाम और बंद कमरे में।
शूटिंग लोकेशन, जंगल या खुले मैदान में।
जहरीले कीड़े या सांप के काटने के लक्षण क्या हैं?
काटने वाली जगह पर तेज दर्द या जलन होती है।
सूजन और लालपन आ जाता है।
चक्कर आते हैं।
सांस लेने में तकलीफ होती है।
मतली या उल्टी आती है।
अत्यधिक पसीना आत है और शरीर सुन्न होने लगता है।
यदि ये लक्षण दिखाई दें तो इसे सामान्य कीड़े का काटना समझकर नजरअंदाज न करें।
जहरीले कीड़े के काटने के बाद तुरंत क्या करें?
प्रभावित अंग को कम से कम हिलाएं।
तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें।
घाव को साबुन और साफ पानी से हल्के हाथ से साफ करें।
डॉक्टर की सलाह के बिना कोई घरेलू इलाज या दवा न लें।
जहर चूसने, चीरा लगाने या कसकर कपड़ा बांधने जैसी गलतियां बिल्कुल न करें।
जान लें कि मानसून में कैसे करें बचाव?
घर के आसपास सफाई रखें और झाड़ियां, कचरा और जलभराव न होने दें।
खेत, बगीचे या बारिश वाले इलाकों में जाते समय फुल स्लीव कपड़े और बंद जूते पहनें।
अंधेरी जगहों पर बिना रोशनी के न चलें। अपने हाथ में टॉर्च आदि रखें।
जूते पहनने और बिस्तर पर सोने से पहले अच्छी तरह देख लें, कहीं कोई कीड़ा या सांप न हो।
मानसून में रखें ये सावधानियां वरना बढ़ सकती है मुसीबत
बारिश के मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर खतरा बन सकती है। यदि किसी जहरीले कीड़े, बिच्छू या सांप के काटने का संदेह हो तो घरेलू नुस्खों पर भरोसा करने के बजाय तुरंत चिकित्सा सहायता लें। समय पर इलाज गंभीर जटिलताओं से बचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
