Latest Updates
-
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
Raksha Bandhan 2023: अगर राखी बांधने के बाद हो रही है कलाई में खुजली और रैशेज, राहत के लिए करें तुरंत ये काम
Tips to Skin Rashes and Itching after tie rakhi: रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहन दोनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बहन भाई के कलाई पर बड़े ही प्यार से राखी बांधती है। आजकल मार्केट में रेशम की डोरी जगह कई सिंथेटिक धागों से बनी राखियां मिलने लगी है।
इसके अलावा राखी की साज सज्जा के लिए उस पर कई तरह का केमिकल का यूज भी किया जाता है। लेकिन यह स्किन एलर्जी का कारण भी बन जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकें बताएंगे, जिससे आप इस समस्या से आसानी से बच सकते हैं। इससे आपकी प्रॉब्लम भी दूर हो जाएगी और कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होगा।

नारियल का तेल
कैसी भी स्किन एलर्जी क्यों न हो? नारियल का तेल एंटी-बैक्टीरियल होने के कारण एलर्जी को दूर करने में फायदेमंद होता है। नारियल तेल को हल्का गर्म करके रात को सोने से पहले लगाएं। सुबह तक एलर्जी गायब हो जाएगी।
टमाटर है असरकारी
एलर्जी को दूर करने के लिए अपनी कलाई पर टमाटर का एक टुकड़ा रगड़ लें। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीआक्सीडेंट गुण एलर्जी को दूर करने में मदद करेंगे।
नीम की पत्तियां
एलर्जी को दूर करने के लिए नीम की पत्तियों को 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगो कर पीस लें। इसको त्वचा पर लगा कर 30 मिनट तक लगाने के बाद धो लें। इससे आपकी प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।
ऑलिव ऑयल
स्किन एलर्जी पर ऑलिव ऑयल लगाने से फौरन आराम मिलता है। खासतौर पर एलर्जी से होने वाली जलन और खुजली शांत करने में ऑलिव ऑयल कारगर है। इसमें पोरीफनोल्स एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को खत्म होने से बचाता है।
एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं
अगर हाथ में खुजली हो रही है और रैशेज हो गए हैं, तो आप इनसे बचने के लिए एंटीसेप्टिक क्रीम भी लगा सकते हैं। इससे भी तुरंत राहत मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
