Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
रामनवमी पर साउथ इंडिया में जरूर पी जाती है पनाकम, लू से दिलाता है राहत, यह है रेसिपी
Ram Navami Special Drink Panaka Recipe : गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडा रखना और लू से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में पानी पीना तो ज़रूरी है ही, लेकिन अगर उसमें थोड़ी सी सेहत भी मिला दी जाए, तो फायदे और बढ़ जाते हैं। ऐसा ही एक पारंपरिक और बेहद लाभकारी पेय है पनाकम (Panakam), जिसे दक्षिण भारत में गर्मियों में बड़े चाव से पिया जाता है। खासकर रामनवमी जैसे त्योहारों पर इसे बनाना परंपरा का हिस्सा है, लेकिन इसे गर्मी से राहत पाने के लिए कभी भी आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है।
पनाकम मुख्य रूप से गुड़ से बनाया जाता है, जो शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है और थकान दूर करता है। इसके अलावा इसमें कई मसालों और हर्ब्स का भी इस्तेमाल होता है, जो न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं।

पनाकम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
1 कप गुड़ (टुकड़ों में)
5 कप ठंडा पानी
12 तुलसी के पत्ते
2 चुटकी सेंधा या साधारण नमक
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
1/2 चम्मच सूखा अदरक पाउडर (सौंठ)
1 नींबू का रस (आवश्यकतानुसार)
बनाने की विधि
सबसे पहले एक बड़े जग में 5 कप ठंडा पानी लें। इसमें गुड़ के टुकड़े डालकर अच्छे से मिलाएं ताकि वह पूरी तरह से घुल जाए। इसे 15-20 मिनट तक भीगने के लिए छोड़ दें। अब इस घोल में काली मिर्च, सूखा अदरक, इलायची पाउडर और नमक मिलाएं। स्वाद बढ़ाने और ताजगी के लिए तुलसी के पत्ते और नींबू का रस डालें। अच्छे से मिलाकर कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा करें या ऐसे ही सर्व करें।
पनाकम के फायदे
- गुड़ शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और गर्मी से थकान दूर करता है।
- अदरक और इलायची पाचन क्रिया को मजबूत करते हैं और अपच की समस्या से राहत दिलाते हैं।
- तुलसी और काली मिर्च शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और संक्रमण से बचाते हैं।
- यह ड्रिंक तुरंत ठंडक पहुंचाता है, जिससे लू और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।
- गर्मियों में यह पारंपरिक ड्रिंक एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प है जिसे आप परिवार के साथ हर दिन एन्जॉय कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications