Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
रामा या श्यामा : चाय में कौन सी तुलसी की पत्ती डालनी चाहिए? दोनों में से एक कर सकती हैं बीमार
Rama vs Shyama Tulsi: हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है। इसका बेहद धार्मिक महत्व हैं। पूजा के अलावा लोग तुलसी के औषधीय गुणों के वजह से बीमारियों और संक्रमण से दूर रहने के लिए भी तुलसी के पत्तों का सेवन करते हैं। कुछ लोग तुलसी की पत्तियों को चाय में डालकर भी पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में कई प्रकार की तुलसी पाई जाती है। जैसे की विष्णु तुलसी, वन तुलसी, नींबू तुलसी, रामा तुलसी और श्यामा तुलसी। लेकिन मुख्य रूप से सिर्फ रामा और श्यामा तुलसी का इस्तेमाल ही किया जाता है।
लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी हैं कि चाय में किस तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप भी चाय में तुलसी के पत्ते डालकर पीते हैं, तो आइए जानते हैं कि दोनों में से किस तुलसी का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

रामा या श्यामा कौनसी पत्तियां हैं फायदेमंद
रामा और श्यामा दोनों ही तुलसी के पत्ते वैसे तो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। लेकिन चाय में सिर्फ रामा तुलसी को डालकर ही पीना चाहिए। रामा तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट कम पाए जाते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि तुलसी के पत्तों का सेवन बुखार, स्किन प्रॉब्लम और संक्रमण संबंधी परेशानियों से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। चाय के अलावा तुलसी के पत्तों का सेवन करने से मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद मिलती है।
श्यामा तुलसी चाय में पीने के नुकसान
श्यामा तुलसी में ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिसके कारण वह पेट में जाकर गर्मी पैदा करते हैं। चाय में इसे उबालकर पीने से पेट में दर्द, कब्ज, ब्लोटिंग और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। गर्मियों में श्यामा तुलसी का सेवन किया जाए, तो यह पाचन क्रिया को खराब कर सकती है। चाय की बजाय श्यामा तुलसी का इस्तेमाल घरेलू दवाओं और काढ़े में करना ज्यादा लाभदायक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
