Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Ramadan 2023: रमजान महीने में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक्स
रमजान का पाक महीना शुरू आने वाला है। मुस्लिम समाज के लोग बेसब्री से इस महीने का इंतजार करते हैं। रमजान महीने में लोग अल्लाह के लिए रोजा रखते हैं। जिसमें वो पूरे दिन न कुछ खाते हैं ना ही पानी पीते हैं। इस साल रमजान 22 मार्च से शुरू हो रहा है।
रमजान के समय भारत में चिलचिलाती गर्मी का मौसम रहेगा। ऐसे में दिनभर रोजा रखते हुए अपने आपको हाइड्रेटेड रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। रोजा के दौरान दिन में हाइड्रेटेड रहना इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सहरी में क्या खाया है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप रोजा रखते हुए भी दिनभर अपने आपको हाइड्रेटेड रख पाएंगे।

1. पानी से खोले रोजा
रोजा रखते समय हम खाने से ज्यादा पानी के बारे में सोचते हैं, ऐसे में जरूरी है कि इफ्तार के समय आप अपना रोजा पानी पीकर खोले। इतना ही नहीं शाम से लेकर सुबह तक अपने पानी पीने का एक शेड्यूल बना लें। जिसमें थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीना है। अगर आप इफ्तार के बाद अपने साथ पानी की एक बोतल रखते हैं तो आपमें पानी पीने की इच्छा अपने आप हो जाएगी। ऐसा करने से आप दिनभर कम प्यास महसूस करेंगे और हाइड्रेट रहेंगे।
2. ठंडे पानी से नहाएं
ठंडे पानी से नहाना अक्सर आपके शरीर के तापमान को कम करने या शरीर में पानी की कमी के कारण होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। रमजान के महीने में ठंडे पानी से नहाने से आपको रिहाइड्रेट करने और अपने शरीर के तापमान के स्तर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। आप दिन के समय भी खुद को हाइड्रेट रखने के लिए अपने सिर के पिछले हिस्से को ठंडे पानी की सीधी धारा में थोड़ी देर के लिए रख सकते हैं।
3. पर्याप्त नींद लेने की करें कोशिश
नींद पूरी होने पर आपको रोजा रखते समय दिन में किसी तरह की थकान महसूस नही होगी। रोजा रखते समय पर्याप्त नींद लेना हेल्दी रहने के सबसे महत्वपूर्ण कामों में से एक है। ऐसे में जिन लोगों को रोजा रखने के साथ ऑफिस का काम भी संभालना है, कम से कम6 घंटे की अच्छी नींद जरूरी है।
4. शुगर ड्रिंक्स से बनाएं दूरी
अधिकतर लोग अपना रोजा खोलने के लिए शुगर ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। मीठे ड्रिक्स केवल स्थायी समय के लिए ही आपकी प्यास बुझा सकते हैं। लेकिन बाद में आपमें डिहाइड्रेशन का बड़ा कारण भी बन सकती है। अगर आप बहुत सारा पानी पीने से परहेज करते हैं तो अपने पानी में पुदीना या नींबू मिलाकर पी सकते है।
5. कैफीन से बचें
कई लोगों रोजा हो या उपवास उनके लिए कैफीन छोड़ना काफी मुश्किल हो सकता है। रोजा खोलने के बाद कई लोग सबसे पहले चाय और कॉफी पीने की कोशिश करते हैं जो आपके सेहत के लिए हानिकारक है। लेकिन गर्मी में कौफीन का सेवन करने से आप में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप ग्रीन टी, या हेल्दी ड्रिंक्स पीने की कोशिश करें।
6. फलों को डाइट में करें शामिल
रमजान के समय आप खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप अपनी डाइट में अपने फेवरेट फ्रूट्स को शामिल करें। फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, साथ ही यह फाइबर में भी हाई होते हैं जो आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद करते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications