Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ramadan 2024: सहरी में चाय या कॉफी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है या नुकसानदायक? जानें सही जवाब
Drinking tea in Sehri : रमजान के पवित्र महीने के साथ ही हर मुस्लिम घर में सहरी और इफ्तार का सिलसिला भी शुरु हो जाएगा। सूर्यादय से पहले यानी रोजा शुरु होने से पहले जो भोजन किया जाता है उसे सहरी कहते हैं और सूर्यास्त के बाद यानी रोजा खोलते हुए जो भोजन किया जाता है उसे इफ्तारी कहते हैं।
सहरी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसे लेकर हर रोजेदार के मन में अक्सर कई तरह के सवाल होते हैं? इन्हीं में से एक सवाल होता है कि क्या सहरी में चाय या कॉफी पीनी चाहिए या नहीं?

सहरी में चाय या काफी पीनी चाहिए?
विशेषज्ञों की राय मानें तो चाय या कॉफी में मौजूद कैफीन के इस्तेमाल से शरीर से पानी निकलता है, परिणामस्वरुप शरीर को डिहाड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। जिस वजह से रोजेदार को बार-बार प्यास लग सकती हैं। इसलिए विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर पूरे दिन भूख और प्यास से बचना चाहते हैं, तो सहरी के दौरान चाय और कॉफी के सेवन से बचें। इसकी जगह दही, छाछ, नारियल पानी और सादा पानी का सेवन करें। इसके अलावा आप नींबू पानी का सेवन करना भी सेहत के लिए फायदेमंद होगा।
इफ्तार में भी चाय पीने से बचें
सहरी के अलावा इफ्तार के दौरान भी आपको चाय पीने से बचना चाहिए क्योंकि खाली पेट चाय या कॉफी पीने से इसमें मौजूद कैफीन से गैस और गैस्ट्रिक एसिड की समस्या हो सकती है।
दही का जरुर करें सेवन
विशेषज्ञों के मुताबिक सहरी में चाय या काफी की बजाय दही का सेवन करें। इसमें खूब प्रोटीन होता है। इसके सेवन से देर तक भूख नहीं लगती और बॉडी भी हाइड्रेड रहती हैं।
रोजे में प्यास से बचने के कुछ टिप्स
- फलो और सब्जियों का सहरी में ज्यादा सेवन करें।
- दही और छाछ का खूब सेवन करें।
- ड्राय फ्रूट्स का सेवन करें।
- सहरी में सलाद और फ्रूट चाट खाएं।
- ज्यादा थकान वाले काम न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
