Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Ramadan Fasting Safety Tips: डायबिटीज के पेशेंट इन टिप्स को फॉलो कर रखें रोजा, नहीं होगी कोई परेशानी
रमजान का पवित्र महीने की शुरू आत होने वाली है। दुनियाभर के मुुसलमान चांद का दीदार करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चांद दिखने के बाद सभी मुसलमान एक महीने तक रोजा रखते हैं, जिसमें वह शाम से लेकर सुबह तक खाते पीते हैं। बाकी पूरा दिन वह पानी की एक घूट भी नहीं पीते हैं।
रोजा रखना आसान नहीं होता है। दिनभर काम करना, ऑफिस जाने के समय भूखा प्यासा रहना। लेकिन रोजा रखते समय सबसे ज्यादा परेशानी डायबिटीज पेशेंट्स को आती है। डायबिटीज वाले लोगों को लंबे समय तक भूखा नहीं रहा जाता है। ऐसे में पूरे दिन भूखे प्यासे रहना इनके लिए मुश्किल हो जाता है। रोजा रखने वाले डायबिटीज पेशेंट को नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर के लेवल की निगरानी करनी चाहिए। आइए जानते हैं डायबिटीज पेशेंट रोजा रखने के दौरान अपने सेहत का ख्याल कैसे रख सकते हैं।

डायबिटीज पेशेंट रोजा रखते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. डॉक्टर से लें सलाह
रोजा शुरू करने से पहले, अपने डॉक्टर से अपने हेल्थ को लेकर बात जरूर करें। डॉक्टर यह तय करने में आपकी मदद कर सकते हैं कि आपके लिए रोजा रखना सही है या नहीं। अगर आप रोजा रख सकते हैं तो किस तरह अपनी डाइट का ख्याल रखें।
2. ब्लड शुगर लेवल को करें चेक
रोजा रखते समय अपने ब्लड शुगर के स्तर की नियमित जांच करें। ताकि समय रहते आपको आपके ग्लूकोज के स्तर का पता चल सकें और किसी भी बदलाव का पता लग सकें। ताकि ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर आप रोजा खोलते समय अपने खान-पान और दवाई पर ज्यादा ध्यान दे सकें।
3. ड्राइट प्लान करें तैयार
अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व और कैलोरी प्राप्त करने के लिए समय से पहले अपना डाइट प्लान तैयार कर लें। अपने खाने में हाई फाइबर खाद्य पदार्थ, प्रोटीन और हेल्दी फेस युक्त फूड्स ही शामिल करें।
4. हाइड्रेटेड रहें
रोजा रखने के दौरान आप जब भी अपना रोजा खोले बहुत सारा पानी पीने की कोशिश करें। शुगर-फ्री पेय पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें। इस दौरान आप सोडा जैसे शुगर ड्रिंक्स पीने से बचें जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं।
5. अपने लक्षणों पर नजर रखें
रोजा रखने के दौरान ब्लड शुगर बढ़ने के किसी भी लक्षण पर ध्यान दें। अगर आप चक्कर आना, मतली या उलटी आना या फिर सिरदर्द जैसे लक्षणों को महसूस करते हैं तो तुरंत अपना रोजा खोल दें और डॉक्टर से संपर्क करें।
6. पर्याप्त नींद लें
डायबिटीज पेशेंट को कभी भी अपनी नींद के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए, खासकर व्रत के दौरान पर्याप्त मात्रा में नींद लेना जरूरी होता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
