Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
Ramadan Headache Causes: रमजान में रोजा रखते समय आपके भी सिर में रहता है दर्द, ऐसे पाएं छुटकारा
रमजान का पावन महीना चल रहा है। इस दौरान रोजा रखने वाले लोगों की सबसे आम शिकायत सिरदर्द है। आमतौर पर लोगों को इफ्तार से पहले सिर में बहुत तेज दर्द होने की शिकायत रहती है, और ऐसे में आप इस सिर के दर्द से निपटने के लिए कोई दवा भी नहीं खा सकते हैं।
रमजान में रोजा रखने के समय सिर में दर्द होने के कारण और इस दर्द की समस्या से कैसे निपटे यह सवाल अक्सर सभी के मन में आता होगा। लेकिन परेशान न हो, आज हम आपको रमजान में सिर दर्द होने के कारण के बारे में बताने जा रहे हैं, साथ ही आप इस दर्द से कैसे छुटकारा पा सकते हैं इसके लिए भी कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

रमजान में सिरदर्द का कारण?
1. रोजा रखने के दौरान आपके ब्लड में शुगर के लेवल में भी कमी आ सकती है जो सिर में दर्द होने का एक बड़ा कारण हो सकता है।
2. रोजा रखने के दौरान आप पूरे दिन भूखे प्यासे होते हैं, ऐसे में आपको सिरदर्द हो सकता है क्योंकि आपका ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होता रहता है।
3. अगर आपको साइनस की समस्या है तो आपको सिरदर्द होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
4. इस गर्मी में रोजा रखने के कारण आप पूरे दिन प्यासे रहते हैं, जिस कारण आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है और आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। यह भी सिरदर्द का एक बड़ा कारण है।
5. कई लोगों को दिन में कई बार चाय और कॉफी पीने की आदत होती है। ऐसे में अगर वो चाय, कॉफी से दूर रहते हैं तो उनके सिर में दर्द की समस्या होने लगती है।
रमजान में सिरदर्द से छुटकारा पाने के टिप्स
1. रोजा रखते समय अगर आपके सिर में भी दर्द की समस्या रहती है तो आप इफ्तार के दौरान एक साथ ज्यादा खाने से बचें। अचानक बहुत ज्यादा खाने से आपके पेट में समस्या हो सकती है जिस कारण सिर में दर्द हो सकता है।
2. अगर रोजा खोलने से पहले सिर में दर्द हो रहा है तो आप अपना रोजा खजूर खाकर खोले। खजूर आपके पेट के लिए हल्का होता है और आपको एनर्जी देने में मदद करता है।
3. रोजा खोलने के बाद उचित मात्रा में पानी जरूर पिएं। इफ्तार के समय से लेकर सहरी तक आप सही मात्रा में पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी और सिर में दर्द की समस्या से भी बच पाएंगे।
4. रोजा रखने के दौरान भी आप पर्याप्त मात्रा में नींद पूरी करने की कोशिश करें। समय से सोएं और समय से उठने की कोशिश करें। अपना शेड्यूल सही रखें।
5. रोजा रखने वाले सहरी को गलती से भी न छोड़ें। सहरी में कुछ न खाने के कारण भी आपके सिर में तेज दर्द हो सकता है।
6. सहरी में कई लोग बहुत ज्यादा खा लेते हैं इसके कारण भी अक्सर सिर में दर्द होने लगता है। ऐसे में आप सहरी के समय हल्का और हेल्दी खाने की कोशिश करें। ताकि पूरे दिन एनर्जी बनी रहे और एसिडीटी की समस्या न बनें।
7. अगर आपको रोजा रखने के दौरान दिन के समय में सिर में दर्द होता है तो आप गर्म पानी में अपने पैर भिगोकर बैठ सकते हैं, या फिर सिर के पीछे से ठंडा पानी डालें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
