Latest Updates
-
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें
Ramadan 2023: रमजान में इफ्तार और सहरी में पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, पूरे दिन रहेंगे हाइड्रेटेड
पानी के बिना पूरा दिन बिताना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इस चिलचिलाती गर्मी में रमजान में रोजा रखना हर किसी के लिए मुश्किल हो सकता है। हम सभी जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह हमें लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने और हमारी एनर्जी को बनाए रखने में मदद करता है।
पूरे दिन बिना पानी के रहने से आप में पानी की कमी हो सकती है, जिसका सीधा असर आपके हेल्थ पर पड़ता है। ऐसे में सहरी और इफ्तार के दौरान सही मात्रा में पानी या तरल पदार्थ लेना बहुत जरूरी होता है। ताकि आपके शरीर में पानी की मात्रा बरकरार रहे। ऐसे में हम आपके लिए कुछ हेल्दी एनर्जी ड्रिंक्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप सहरी और इफ्तार के दौरान पी सकते हैं।

रमजान में हाइड्रेटेड रहने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स
1. ड्राई फूट्स बनाना मिल्कशेक
ड्राई फूट्स और बनाना आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इस ड्रिंक को पीने से आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं। इस मिल्कशेक को बनाने के लिए आपको सबसे पहले केले को छीलकर काट लें और एक गिलास दूध के साथ मिक्सर जार में डाल कर मिल्क शेक तैयार कर लें और उसमें अपने पसंद के सभी ड्राई फ्रूट्स डालकर ठंडा-ठंडा पीएं।
2. लस्सी
लस्सी आपके पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह शरीर को ठंड रखने के साथ आपको हाइड्रेटेड भी रखता है। घर में स्वादिष्ट लस्सी तैयार करने के लिए दही में पानी या दूध और चीनी डालकर मठ लें। इसके बाद इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें गुलाब जल मिलाए। लस्सी कैल्शियम से भरपूर होती है और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है, जिसके सेवन से आप दिनभर हाइड्रेटेड रहते हैं।
3. तरबूज की स्मूदी
तरबूज गर्मियों में आपको ताजगी देने का काम करता क्योंकि इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है। आप अपनी सहरी या इफ्तारी में तरबूज की स्मूदी पी सकते हैं, यह आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। तरबूज का जूस डिहाइड्रेशन के लिए सबसे अच्छा जूस हो सकता है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसके कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।
4. अनन्नास और पपीते का जूस
गर्मी के मौसम में अपना रोजा कुछ हेल्दी पीकर खोलने से बेहतर विकल्प आपके लिए क्या हो सकता है। ऐसे में अनन्नास और पपीते का जूस आपके लिए बेस्ट है। आपको दो कप पके पपीते और एक कप अनन्नास को ब्लेंड करें। फिर एक गिलास में निकालकर नमक डालकर ठंडा-ठंडा पिएं। दोनों फल विटामिन सी और ए जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और बेदाग स्किन देते हैं।
5. बनाना पीनट बटर स्मूदी
अगर आप अपना रोजा खोलने के लिए कुछ यूनिक और टेस्टी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं तो बनाना पीनट बटर स्मूदी आपके लिए परफेक्ट है। यह प्रोटीन शेक आपको हेल्दी महसूस कराने में मददगार है। घर के बने पीनट बटर, केले, दूध और कई अन्य पोषक तत्वों के साथ तैयार इस स्मूद को बनाएं और खूद को डिहाइड्रेशन रखें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
