Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Viral Video: बाबा रामदेव ने पिया गधी का दूध, कहा इस सुपर कॉस्मेटिक दूध से नहाती थी क्लियोपेट्रा
Ramdev Baba Drink Donkey Milk: गुरु बाबा रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने गधी का दूध निकाला, पिया और इसके फायदे बताए। बाबा रामदेव ने वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया, जिसे लोग खूब देख और शेयर कर रहे हैं।
बाबा रामदेव ने वीडियो में पहली बार गधी का दूध निकालते हुए कहा, "गाय, बकरी, भेड़ और ऊंटनी का दूध तो पहले निकाला है, लेकिन गधी का दूध पहली बार निकाल रहा हूं। यह न केवल सुपर टॉनिक है बल्कि स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।"
ज्यादातर लोग गाय और भैंस का दूध पीते हैं, कुछ लोग बकरी का दूध भी आजमाते हैं। हालांकि, गधी का दूध पीने का विचार थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इसके अनगिनत फायदे हैं। इस वीडियो में पतंजलि के एक डॉक्टर ने भी गधी के दूध के लाभों पर विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह दूध सौंदर्य बढ़ाने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।

गधी के दूध पीने के फायदे
बाबा रामदेव ने गधी के दूध को "सुपर कॉस्मेटिक" बताते हुए कहा कि इसमें लेक्टोफेरिन नामक एंटीऑक्सिडेंट प्रचुर मात्रा में होता है, जो त्वचा और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। साथ मौजूद डॉक्टर ने इसे अन्य पशुओं के दूध से अधिक पौष्टिक बताते हुए इसके लाभों की पुष्टि की।
लेक्टोज एलर्जी वालों के लिए फायदेमंद
बाबा रामदेव ने बताया कि गधी का दूध एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए उपयुक्त है, क्योंकि यह आसानी से पचने योग्य होता है। इसके औषधीय गुण बढ़ाने के लिए इसे दही के साथ उपयोग करने की सलाह दी, जो स्वास्थ्य के लिए और अधिक फायदेमंद है।
इसी दूध से क्लियोपेट्रा भी नहाती थी
बाबा रामदेव ने मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा का उदाहरण देते हुए बताया कि वह अपने सौंदर्य के लिए गधी के दूध और दही से स्नान करती थीं। यह प्राचीन परंपरा त्वचा की देखभाल और सौंदर्य बढ़ाने के लिए जानी जाती है।
साइंस ने भी माना इसके फायदे
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, गधी के दूध में विटामिन ए, विटामिन डी, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। ये तत्व समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, हड्डियों को मजबूत करने, इम्यून सिस्टम को बढ़ाने और आंखों की रोशनी सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications