Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
शादी के बाद बॉडी डिस्मॉर्फिया से जूझ रही हैं रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम, सोशल मीडिया बना वजह
What is Body Dysmorphia : रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने हाल ही में अपनी हेल्थ को लेकर एक बडा अपडेट दिया था कि एक्ट्रेस और मॉडल लिन बॉडी डिस्मॉर्फिया का शिकार हो गई है। इसकी वजह है सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल कर उन्हें तरह-तरह के कमेंट्स करते हैं। लिन ने हाल ही में इंस्टाग्राम के जरिए अपने बॉडी डिस्मॉर्फिया से पीड़ित होने की बात शेयर की । उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से इस बीमारी से परेशान हैं।
लिन ने एक इंटरव्यू में कहा कि महिलाएं उनके वजन को लेकर कई तरह के कमेंट्स करती हैं। वे उन्हें वजन घटाने की सलाह देती हैं। लिन को इस डिसऑर्डर के वजह से कई तरह के चैलेंज का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं आखिर बॉडी डिस्फॉर्मिया क्या है और कैसे ये मेंटल हेल्थ को इफेक्ट करती है।

मेंटल डिसऑर्डर है बॉडी डिस्फॉर्मिया
बॉडी डिस्फॉर्मिया मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक स्थिति है, जिसमें मरीज अपने शरीर और बनावट से नाखुश होने लगता है। उसे लगता है कि उसके शरीर में ही कुछ न कुछ कमी है। मरीज को कई बार लगता है कि उसका वजन ज्यादा तो कई बार वह खुद को दूसरों से अलग मानने लगता है। इस स्थिति में ओवरथिंकिंक की वजह की मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। यह बीमारी या डिसऑर्डर आपको किसी भी उम्र में हो सकता है। ज्यादा सोचने की वजह से वो तनाव से घिर जाता है।
बॉडी डिस्फॉर्मिया के लक्षण
- इस स्थिति में व्यक्ति खुद को हीन भावना से देखने लगता है।
- वह खुद को दूसरे से कमत्तर आंकने लगता है।
- अपने शरीर के पार्ट्स और कपड़ों को छुपाने लगता है।
- इस बीमारी में मरीज भ्रमित महसूस करता है।
- ऐसे में आप खुद की तुलना दूसरों से करने लगते हैं।
- बॉडी शेमिंग की वजह से व्यक्ति सोशलाइज्ड होने से बचता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
