Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Rash Under Breast: ब्रेस्ट के नीचे रैशेज ने कर दिया हाल बुरा, इन घरेलू इलाज से छुटकारा पाए
Rash Under Breast Home remedies : गर्मियों में ज्यादा देर तक ब्रा पहनने से स्तनों के नीचे पसीने से दाने और रगड़ आने से छिलने जैसी समस्याएं आम हैं। स्तन लटकने के डर की वजह से महिलाएं हर मौसम ब्रा पहने रखती हैं। ब्रेस्ट के नीचे आई रगड़ की वजह से जलन, खुजली, स्किन छिलने जैसी समस्या हो सकती है। अगर समय रहते आप इसका इलाज नहीं कराते हैं तो समस्या हद से ज्यादा बढ़ सकती है। ब्रेस्ट के नीचे रैशेज को Interigo भी कहा जाता है।
अगर गर्मी में आपके स्तनों के नीचे भी घर्षण और दानों की प्रॉब्लम हो रही है तो आइए जानते हैं इसकी वजह और कैसे इस प्रॉब्लम को ठीक करें।

ब्रेस्ट के नीचे रैशेज होने की वजह
पसीने और नमी की वजह से स्तन के नीचे वाली जगह पर रोम छिद्रों में जलन और सूजन होने लगती है। त्वचा की सतह पर बैक्टीरिया आसानी से रोम छिद्रों में प्रवेश करके संक्रमण का कारण बनते हैं। गर्मियों में ब्रेस्ट के नीचे रैशेज की कई वजह होता है, जैसे :
- कई बार खराब फिटिंग की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट के नीचे पसीना जम जाता है। जिसकी वजह से उस सतह पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और स्किन में दाने नजर आने लगते हैं।
- इसके अलावा पसीने की वजह से होने वाली खुजली की वजह से भी रैशेज और रगड़ आ जाती है।
- सैगी ब्रेस्ट की वजह से भी स्तनों के नीचे पसीना जमने से रैशेज हो जाते हैं।
- ब्रेस्ट के नीचे अक्सर हमारा सफाई को लेकर ध्यान नहीं जाता है। गंदगी और डेड स्किन जमने की वजह से भी रैशेज हो जाते हैं।
- स्किन डिजीज जैसे एक्जिमा और सायरोसिस की वजह से भी ब्रेस्ट के नीचे रैशेज बन जाते हैं।
ब्रेस्ट रैशेज दूर करने के उपाय
कोल्ड कंप्रेस
स्तनों के नीचे आए रैशेज को कम करने के लिए रकॉटन टॉवेल में बर्फ डालकर प्रभावित जगह पर पांच से 10 मिनट तक मसाज करें। बीच बीच में थोड़ा ब्रेक लें और फिर ये कोल्ड कंप्रेस करें और इस समस्या से निजात पाएं।
नारियल तेल लगाएं
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा के रैशेज, खुजली और जलन से की समस्या से छुटकारा दिलाता हैं। रोज नहाने से आधे या एक घंटे पहले स्तनों के नीचे नारियल तेल लगाए। सोने से पहले भी आप इसे अप्लाई कर सकती हैं।
एलोवेरा जेल
ब्रेस्ट रैशेज से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल को लगाएं। प्रभावित जगह पर हल्के हाथों से जेल लगाकर मसाज करें। आधे घंटे बाद ठंडे पानी से साफ कर लें। आप दिन में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ठंडक मिलेगी साथ ही रैशेज की समस्या से छुट्टी मिलेगी।
टी ट्री ऑयल
स्तनों के नीचे आई रगड़ से छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑयल लगाएं। इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण संक्रमण की वजह बनने वाले बैक्टीरिया खात्मा करके खुजली और जलन की समस्या को कम करते हैं।
सूती ब्रा पहने
गर्मियों के दिनों में कॉटन ब्रा पहनें। इसे पहनने से गर्मी और नमी नहीं होती है। यह ब्रेस्ट के नीचे होने वाले रैशेज को सुखाते हैं और एयरफ्लो बना रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
