Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Ratan Tata Death: 3 दिन पहले खुद पोस्ट करके दी थी हेल्थ अपडेट, फिर कैसे हुआ निधन; इस बीमारी से थे पीड़ित
Ratan Tata Death Reason: देश के दिग्गज उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। इस खबर के बाद देश भर में शोक की लहर है। 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा के अचानक निधन ने देशभर के लोगों को चौंका दिया हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन दिन पहले तक तबीयत बिल्कुल नॉर्मल थी, वो अपना रुटीन कामकाज कर रहे थे। हालांकि, 7 अक्टूबर को ब्लड प्रेशर गिरने की वजह से उन्हें अचानक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद बिजनस टायकून ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि सामान्य जांच के लिए अस्पताल आए थे। घबराने वाली कोई बात नहीं है। हालांकि अब 9 अक्टूबर को देर रात बिगडती तबीयत के बीच उन्होंने दुनिया से अलविदा ले लिया। आइए जानते है कि बढ़ती उम्र में बीपी क्यों होने लगता है कम?

लो ब्लड प्रेशर के क्या हैं लक्षण?
लो ब्लड प्रेशर (हाइपोटेंशन) के कई लक्षण हो सकते हैं, जैसे
- ब्लड प्रेशर कम होने से मस्तिष्क में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती, जिससे चक्कर आ सकते हैं।
- अचानक बीपी गिरने पर व्यक्ति बेहोश हो सकता है या असंतुलित होकर गिर सकता है।
- शरीर के अंगों में रक्त की कमी के वजह से व्यक्ति अत्यधिक थका हुआ और कमजोर महसूस कर सकता है।
- आंखों तक सही मात्रा में रक्त न पहुंचने पर दृष्टि धुंधली हो सकती है।
- रक्तचाप कम होने पर हृदय और फेफड़ों के कार्य प्रभावित हो सकते हैं, जिससे सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
- जब रक्तप्रवाह कम हो जाता है, तो त्वचा ठंडी हो सकती है और पसीना आ सकता है।
- शरीर रक्त प्रवाह को बनाए रखने के लिए हृदय की धड़कन को बढ़ा देता है, जिससे व्यक्ति को दिल की धड़कन तेज महसूस हो सकती है।
बढ़ती उम्र में ब्लड प्रेशर (BP) के कम होने की वजह?
उम्र बढ़ने के साथ हृदय की कार्यक्षमता कम हो जाती है। इससे हृदय उतनी प्रभावी ढंग से खून को पंप नहीं कर पाता, जिससे ब्लड प्रेशर गिर सकता है। बुजुर्ग लोगों में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है, जिससे रक्त की मात्रा कम हो जाती है और बीपी गिर सकता है। हाइपोथायरायडिज्म (थायरॉइड हार्मोन की कमी) से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे रक्तचाप कम हो सकता है। उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, या अन्य बीमारियों के लिए ली जाने वाली दवाइयों से भी बीपी कम हो सकता है। विशेष रूप से, कुछ दवाएं जैसे डायूरेटिक्स या एंटीडिप्रेसेंट्स बीपी को घटा सकती हैं। उम्र के साथ स्वायत्त तंत्रिका तंत्र कमजोर हो जाता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में कठिनाई पैदा कर सकता है।
अधिक मानसिक तनाव भी ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है, क्योंकि यह शरीर के मेटाबॉलिक फंक्शंस पर असर डालता है। कभी-कभी कुछ बुजुर्गों में बिना किसी चेतावनी के बीपी अचानक गिर सकता है, जिससे बेहोशी या चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
ब्लड प्रेशर कम होने पर क्या करें?
जब ब्लड प्रेशर (BP) कम हो जाता है, तो इसे नियंत्रित करने और इसके लक्षणों को कम करने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं:
- शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) ब्लड प्रेशर कम कर सकती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, खासकर गर्म मौसम में।
- कॉफी या चाय में मौजूद कैफीन अस्थायी रूप से ब्लड प्रेशर बढ़ाने में मदद कर सकता है।
- हैवी भोजन के बाद ब्लड प्रेशर में गिरावट हो सकती है। छोटे-छोटे अंतराल पर हल्के और पोषक भोजन लें। कार्बोहाइड्रेट कम और प्रोटीन व सब्जियों से भरपूर भोजन फायदेमंद हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications