Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
असली और नकली गुड़ की पहचान कैसे करें? इन 5 आसान ट्रिक्स से मिनटों में घर बैठे करें टेस्ट
How To Identify Real Or Fake Jaggery: सर्दियां आ गई हैं। अब ऐसे में लोग अपनी सेहत को दुरुस्त रखने व शरीर में गर्माहट लाने के लिए गुड़ का सेवन करेंगे। लेकिन मार्केट में इस समय असली और नकली गुड़, दोनों मिल रहे हैं। ऐसे में, अगर आप नकली गुड़ को अपने साथ घर लेकर आते हैं, तो आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ तो करेंगे ही। साथ ही, इसका सेवन करने से आपके परिवारजनों की भी तबीयत खराब हो सकती है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर सर्दियों के दिनों में असली और नकली गुड़ की पहचान कैसे करें? आज इस लेख में हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप घर पर ही गुड़ असली है या नकली, इसकी पहचान कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं घर पर नकली गुड़ की पहचान कैसे करें (Nakli Gud Ki Pehchan Kaise Kare)?

गुड़ के रंग से पहचानें
अगर आप असली व नकली गुड़ की पहचान करना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका गुड़ के रंग से इसकी पहचान करना है। आपको बता दें कि नकली गुड़ असली गुड़ की तुलना में ज्यादा भूरे रंग का होता है। जबकि, असली गुड़ हल्का भूरे रंग या पीला रंग का होता है। ऐसे में, अगर आप मार्केट में गुड़ खरीदने जाएं, तो हल्के भूरे रंग का या पीला गुड़ ही खरीदें।
स्वाद से करें नकली गुड़ की पहचान
आप असली व नकली गुड़ की पहचान उसके स्वाद से भी कर सकते हैं। नकली गुड़ खाने में ज्यादा मीठा लगता है, जबकि असली गुड़ खाने में ना ज्यादा मीठा होता है और ना ही ज्यादा फीका होता है। साथ ही, असली गुड़ में हल्की-हल्की गन्ने की महक भी आती है।
पानी से करें पहचान
आप असली व नकली गुड़ की पहचान पानी से भी कर सकते हैं। इसके लिए एक कांच के गिलास में पानी भरें और इसमें गुड़ को डालें। अगर असली गुड़ होगा, तो वह पानी में जल्दी घुल जाएगा, जबकि नकली गुड़ गिलास में एक ही जगह चिपककर रह जाएगा।
गुड़ को गर्म करें
आप असली व नकली गुड़ की पहचान उसे गर्म करके भी कर सकते हैं। इसके लिए आंच में नकली गुड़ को रखें। अगर नकली गुड़ गर्म होने के बाद काले रंग का धुआं छोड़ता है, तो समझ जाइए इसमें रासायनिक पदार्थ मिले हुए हैं। जबकि, असली गुड़ आंच में आसानी से पिघल जाता है और इसमें किसी भी प्रकार का धुंआ भी नहीं निकलता है।
छूकर पता करें
असली व नकली गुड़ को छूकर भी आसानी से पता लगाया जा सकता है। असली गुड़ छूने में खुरदुरा सा लगता है, जबकि नकली गुड़ छूने में चिपचिपा और चिकना सा लगता है। ऐसे में आप असली व नकली गुड़ की पहचान छूकर भी कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
