Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Sweating While Sleeping: सोते समय आपको भी आता है बहुत अधिक पसीना? जानें क्या है कारण
रात को सोते समय कई लोगों को हद से ज्यादा पसीना होने लगता है। फिर चाहे वो कैसे भी मौसम हो। चाहे कड़ाके की ठंड हो या फिर गर्मी। अत्याधिक पसीना आने से कई लोगों को सोने में परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। रात को सोते समय पसीना आने के कई कारण हो सकते हैं।
ज्यादा गर्म मौसम में पसीना निकलना बिल्कुल आम बात है, लेकिन अगर आपको बिना गर्मी के पंखे, कुलर या कई बार एसी में भी बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या होती है तो आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको रात को सोते समय पसीना निकलने के कुछ कारणों के बारे में बताएंगे। ताकि आप किसी गंभीर बीमारी का शिकार होने से बच सकें।

सोते समय पसीना आने के कारण
1. आपका नाइटवियर
रात को सोते समय पसीना आने का सबसे आम कारण आपका नाइटवियर और बिस्तर भी हो सकता है। सोते समय आप ऐसे कपड़ो को पहनने के लिए चुनें जो खुले हो और आरामदायक हो। साथ ही अपनी बेडशीट भी ऐसी ही चुनें। इसका मतलब है कि आप पॉलिएस्टर, नायलॉन जैसे कपड़ो को इग्नोर कर कोटन फैब्रिक को चुनें।
2. सोने से पहले शराब का सेवन
कई लोग रात को सोने से पहले ड्रिंक करना पसंद करते हैं। लेकिन सोते समय आपको पसीना आने का यह भी एक बड़ा कारण हो सकता है। शराब आपके दिल की धड़कनों को बढ़ाने का काम करती है। जिसके कारण आपको सांस लेने में तकलीफ होती है और आपको पसीना आने लगता है। इसलिए सोने से पहले आप शराब का सेवन करने से बचें।
3. तनाव और चिंता
रात को सोते समय अगर आपने सही कपड़े पहने है और शराब का भी सेवन नहीं करते हैं, फिर भी पसीना आने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा तनाव या चिंता हो सकती है। जब आप बहुत ज्यादा तनाव में होते हैं तो सोते समय भी आपका दिमाग वहीं बाते सोचते है। जिस कारण आपकी सांसे तेज होने लगती है औऱ दिल की धड़कन भी बढ़ने लगती है और आपको बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है। तनाव रात में बुरे सपने और पैनिक अटैक का कारण भी बन सकता है, जिससे अत्यधिक पसीना आ सकता है।
4. दवा के साइड इफेक्ट
सोते समय कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण आपको पसीना आ सकता है। ज्यादातर लोगों को एंटीडिप्रेसेंट या डायबिटीज के इलाज के लिए प्रयोग की जा रही दवाओं के कारण होता है। अगर आपको लगता है कि आप जो दवा खा रहे हैं उसके कारण पसीना निकलने की समस्या हो रही है तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
5. हार्मोनल बदलाव
रात में सोते समय पसीना आने का एक बड़ा कारण हार्मोनल बदलाव भी हो सकता है। अगर मेनोपॉज से गुडर रही हैं या किसी तरह के हार्मोनल परिवर्तन को महसूस कर रहे हैं तो यह भी आपके पसीना होने का कारण बन सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications