Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
हाथों में बैठे-बैठे होने लगती हैं थरथराहट, ये बीमारी हो सकती हैं वजह
बढ़ती उम्र के साथ लोगों के हाथों के कापंने की समस्या आम है। लेकिन आज के समय में हाथ कांपने की समस्या किसी भी उम्र में होने लगती है। हाथ कांपने की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
कम उम्र में हाथ कांपने की समस्या को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको अचानक हाथ कांपने की समस्या का अनुभव होता है तो अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कम उम्र में हाथ कांपने के पीछे क्या-क्या स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

1. पार्किंसंस बीमारी
पार्किंसंस एक प्रगतिशील नर्व संबंधी विकार है जो हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों में कंपन पैदा कर सकता है। जिसके कारण आपके हाथों में थरथराहट महसूस हो सकती है।
2. स्क्लेरोसिस
यह ऑटोम्यून्यून बीमारी है जो केंद्रीय नर्व तंत्र को प्रभावित करती है, जिससे हाथों में कपकपी सहित अन्य कई लक्षण नजर आ सकते हैं।
3. हाइपरथायरायडिज्म
हाइपरथायरायडिज्म आपके हाथों के साथ शरीर के अन्य कई हिस्सो में बिना किसी कारण कंपन पैदा कर सकती है। इसके अलावा आपको अन्य लक्षणों में दिल का तेजी से धड़कना, पसीना आना और वजन कम होने जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं।
4. दवाएं
कुछ दवाएं आपके शरीर में झटके पैदा कर सकती हैं, जिनमें एंटीडिप्रेसेंट, एंटीसाइकोटिक्स, अस्थमा और मिर्गी के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ ऐसी दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो आपके हाथों में भी कंपन की समस्या हो सकती है।
5. शराब या नशा छोड़ना
कई लोगों को शराब या अन्य तरह का नशा छोड़ने के बाद हाथ कांपने की समस्या बढ़ जाती है। खासकर ज्यादा नशा करने वाले लोगों में।
6. डिप्रेशन और एंजायटी
कांपते हाथ डिप्रेशन और एंजायटी के भी लक्षण हो सकते हैं, क्योंकि इन स्थितियां में आपके शरीर में अतिरिक्त एड्रेनालाईन उत्पन्न हो सकती है जो शरीर में कंपकंपी की समस्या को ट्रिगर कर सकती हैं।
7. कैफीन का सेवन
कई लोग कैफीन का बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं जिस कारण उनके हाथ पैरों में कंपन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप कॉफी या अन्य कैफीनयुक्त पेय पदार्थ ज्यादा पीने से परहेज करें।
8. लो बल्ड शुगर
लो ब्लड शुगर या फिर डायबिटीज की समस्या के कारण भी लोगों के हाथ थरथराने लगते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications