Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Red-Eye In Photo : अंधेरे में फोटो खींचने पर आंखे लाल रंग की क्यों दिखती हैं? सेहत से जुड़ी है वजह
What is the red-eye effect in photos : आपने कभी गौर किया होगा हो कि रात को ली जाने वाली फोटो क्लिक करते वक्त फ्लैश लगने से फोटो में आंखो का रंग लाल आता है। कभी न कभी आपकी फोटो भी ऐसी ही आई होगी?
आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है हालांकि फोटो में आई लाल आंखें आपकी तस्वीर जरुर बिगाड़ देती हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फोटों में आंखों का लाल आने की वजह आपकी आंखों की सेहत से भी जुड़ी हैं।

आज हम फोटों में लाल आंखे आने की वजह और सेहत से जुड़ा इसके कनेक्शन के बारे में जानेंगे।
तस्वीरों में आंखे लाल दिखने की वजह
ऐसा ज्यादातर तब होता है जब रात में फोटो ली गई होती है, वो भी फ्लैशलाइट में। इसका सीधा कारण है आंखों की पुतली पर पड़ने वाली रोशनी है। आंखों के रेटिना पर जितनी ज्यादा तेज रोशनी पड़ती है, पुतली के लाल दिखने की आशंका उतनी ज्यादा हो जाती है। अब समझते हैं कि ऐसा होता क्यों है?
यह हैं इसके पीछे का साइंस
साइंसएबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आमतौर पर आंखों पर रात में फ्लैश लाइट पड़ने पर इंसान इसे नजरअंदाज कर देता है, लेकिन रेटिना पर तेज फ्लैशलाइट का असर दिखता है जब रेटिना तेज आने वाली प्रकाश की किरणों को एक साथ रिफ्लेक्ट यानी परावर्तित कर देता है तो उस हिस्से में रक्त वाहिकाओं के कारण फोटो में लाल रंग का स्पॉट नजर आता है। इसी रिफ्लेक्शन को कैमरा रिकॉर्ड कर लेता है।
इस वजह से पूरी रोशनी आंख के अंदर जाती है और आंखों के पीछे का हिस्सा जो खून की वजह से लाल रंग का होता है, वो लाइट से चमकने लगता है। इसे Choroid कहते हैं।
लाल रंग का होने और ऊपर लाइट पड़ने के कारण यह लाल रंग का चमकता है और फोटो में आंखे भी लाल रंग की दिखाई देती है।
क्यों कम ज्यादा होता है लालपन?
हालांकि तस्वीरों में आंखों में दिखने वाला लाल रंग का स्पॉट सबके एक जैसा नजर नहीं आता है। किसी का गहरा तो किसी का हल्का नजर आता है। दरअसल यह सब कुछ रेटिना की लेयर में मौजूद मिलेनिन की मात्रा पर निर्भर करता है. जैसे गोरे लोगों में आंखों के रंग में गहरा स्पॉट होता है। वहीं, सांवले रंग के लोगों में यह स्पॉट हल्के रंग का नजर आता है।
हर फोटो में क्यों नहीं आती है लाल आंखे?
हालांकि जरुरी नहीं है कि रात को ली गई हर फोटो में फ्लैश पड़ने से आपकी आंखे लाल ही आए। इसके पीछे बहुत ही आसान सी वजह है, हो सकता है कि आपने फोटो लेने से ठीक पहले पलकें झपकाई हों या सीधे कैमरे की ओर नहीं देख रहे हों।
फोटो से मिल सकता है इन बीमारियों का संकेत
फ्लैश में आंखों का लाल न होना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपकी आंखों में कुछ गड़बड़ है। इसके पीछे स्ट्रैबिस्मस यानी भेंगापन की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा यह रेटिनोब्लास्टोमा का एक लक्षण हो सकता है, रेटिनोब्लास्टोमा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बचपन में होने वाला सबसे नॉर्मल आई कैंसर है। इससे एक या दोनों आंखों पर असर पड़ सकता है।

कब जाएं डॉक्टर के पास
अगली बार अपने बच्चों की तस्वीर लेते हुए हमेशा ध्यान रखें कि अगर बच्चें की फोटो में आंखे पीली, सफेद या काली आ रही हैं तो तुरंत किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। फोटो में पुतलियों में सफेदी नजर आना मोतियाबिंद या रेटिनल डिटेचमेंट और इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।
वहीं फोटो में पीले धब्बे दिखने कोट्स रोग का संकेत हो सकता है। यह तब होता है जब आंख के अंदर की रक्त वाहिकाएं जो रेटिना तक रक्त और ऑक्सीजन की सप्लाई करती है, मुड़ने की वजह से उनमें रिसाव होने लगा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
