Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
खाने में कम सोडियम वाला नमक का यूज करें, डब्लूएचओ ने दी भारतीयों को सलाह
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कम सोडियम वाले नमक के इस्तेमाल की अपील की है। संगठन ने कहा है कि सामान्य टेबल साल्ट की जगह पोटेशियम युक्त कम सोडियम नमक का इस्तेमाल करना चाहिए, खासकर वयस्कों और स्वस्थ व्यक्तियों के लिए।
यह सिफारिश गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किडनी से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों के लिए नहीं है, जिन्हें सामान्य नमक खाने की सलाह दी गई है। डब्ल्यूएचओ ने पहले ही सोडियम की खपत को प्रतिदिन 2 ग्राम तक घटाने की सिफारिश की है, ताकि दिल और किडनी की समस्याओं से बचा जा सके।

नमक का सेवन कितना करना चाहिए
नमक का सेवन न ज्यादा और न कम करना चाहिए, बल्कि संतुलित मात्रा में लेना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एक व्यक्ति को प्रतिदिन 5 ग्राम नमक खाना चाहिए, लेकिन भारतीय लोग औसतन 10 ग्राम नमक खाते हैं। अधिक नमक से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ती है, जिससे उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और किडनी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन
विशेषज्ञों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की इस सिफारिश को सराहा है, खासकर भारतीय संदर्भ में। उनका मानना है कि डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन भारतीयों के लिए अत्यंत उपयोगी है, क्योंकि भारतीयों में अतिरिक्त नमक खाने की आदत है। भारतीयों की परंपरा रही है कि वे भोजन करते समय टेबल पर नमक का डिब्बा रखते हैं और खाने से पहले ही नमक का अधिक सेवन करते हैं। इस आदत के कारण, स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ता है। इसलिए, WHO का यह फैसला भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीयों को इस सिफारिश को गंभीरता से लेना चाहिए और नमक के सेवन को संतुलित रखना चाहिए।
जहर बराबर है नमक
अधिक नमक से नसों में पानी की मात्रा बढ़ जाती है, जो डिहाइड्रेशन, हड्डियों की कमजोरी और पेट की समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए, डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए भारतीयों को नमक के सेवन को नियंत्रित करना चाहिए, ताकि इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके और समग्र सेहत बनाए रखी जा सके।
अधिक नमक खाने के नुकसान
अधिक नमक खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसमें ब्लड प्रेशर बढ़ना, दिल की बीमारियां, हड्डियों का कमजोर होना, पेट की समस्याएं, और किडनी की बीमारियां शामिल हैं। इसके अलावा, अधिक नमक से वजन बढ़ सकता है, डिहाइड्रेशन हो सकता है, और त्वचा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस कारण से नमक का सेवन संतुलित मात्रा में करना अत्यंत आवश्यक है ताकि इन स्वास्थ्य जोखिमों से बचा जा सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
