Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
डॉक्टर की चेतावनी! किचन से तुरंत हटाएं ये 3 बर्तन, वरना बढ़ सकता है कैंसर का खतरा
Dangerous Kitchen Utensils for Health: अक्सर कहा जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए घर का खाना खाएं। लेकिन जाने-अनजाने में हमारी रसोई में ही जहरीला खाना बन रहा है जो सेहत के लिए हानिकारक है। हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में खाना बनाने के लिए ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कहीं न कहीं कैंसर के रिस्क को बढ़ा रहे हैं। अगर उन्हें समय रहते किचन से बाहर नहीं किया गया तो हो सकता है कि आने वाले दिनों में घर में रहने वाले लोगों को कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि रसोई में इस्तेमाल होने वाले कुछ बर्तन धीरे-धीरे शरीर में जहर घोलते हैं और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. तरंग कृष्णा ने बताया कि वो कौन से बर्तन हैं जिन्हें रसोई से बाहर कर आप कैंसर के रिस्क से बच सकते हैं।

कैंसर विशेषज्ञ ने किया अलर्ट
कैंसर विशेषज्ञ डॉ. तरंग कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने तीन प्रकार के बर्तनों को बाहर करने की सलाह दी है और बताया है उनसे होने वाले नुकसान के बारे में। साथ ही उन्होंने ऐसे बर्तनों की भी सिफारिश की है, जो उपयोग के लिए सुरक्षित हों। विशेषज्ञ ने बताया कि वो कौन से बर्तन हैं जिनका इस्तेमाल कर आप और आपका परिवार कैंसर मुक्त भविष्य पा सकें।
1. एल्यूमिनियम के बर्तन
एल्यूमिनियम हल्के और सस्ते होते हैं, लेकिन इनमें खाना पकाने पर एल्यूमिनियम कण (Aluminium Particles) भोजन में मिल जाते हैं। लंबे समय तक इसका सेवन दिमाग और लिवर पर असर डालता है और कैंसर का खतरा बढ़ाता है। ऐसे में अगर आपके घर में एल्यूमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल होता है तो उन्हें आज ही अपनी रसोई से निकाल बाहर करें।
2. नॉन-स्टिक (Teflon Coating) बर्तन
डॉ तरंग ने कहा कि अपनी रसोई से आज ही नॉन-स्टिक बर्तनों को बाहर कर दें या फिर उन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका फॉलो करें। उनका कहना है कि लोग बर्तन चमकाने के चक्कर मे लोहे के जूने से नॉन स्टिक बर्तन साफ करते हैं जिससे उनकी कोटिंग हट जाती है और उसमें मौजूद PFAS केमिकल्स छिल जाते हैं जिसके बाद उसमें खाना बनाने का मतलब है कि आप जहर बना रहे हैं।
3. प्लास्टिक के बर्तन
प्लास्टिक में गर्म खाना रखने से BPA और माइक्रोप्लास्टिक निकलते हैं, जो शरीर में हार्मोनल गड़बड़ी और कैंसर का रिस्क कई गुना बढ़ा देते हैं। ऐसे में रसोई में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के बर्तन बाहर कर दें और अपने परिवार को कैंसर के रिस्क के दूर रखें।
इन बर्तनों में बनाएं खाना और रहें स्वस्थ
डॉ तरंग ने बताया कि हमें लोहे के बर्तन, पीतल के बर्तन और मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल करने चाहिए। डॉ तरंग ने कहा कि जैसे पहले दादी-नानी के जमाने में पीतल के बर्तनों में खाना बनता था और मिट्टी के बर्तनों व लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल होता था वैसे ही अब करना शुरू कर देना चाहिए। ऐसा करने से आप हेल्दी रहेंगे और कैंसर जैसी बीमारी का रिस्क भी कम हो जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
