Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बच्चे के पेट में बार-बार दर्द कही इस बीमारी का तो नहीं संकेत, जानिए इससे बचने के उपाय

बच्चों को घर के हेल्दी खाने से ज्यादा बाहर का जंक फूड खाना ज्यादा पसंद होता है। जिस कारण आज के समय में बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है जो बच्चों में संक्रमण का कारण बन सकता है। बाहर का खाना बच्चो के हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। इस कारण भी बच्चों को पेट में दर्द की समस्या होती है। बच्चे बहुत ज्यादा नादान भी होते हैं। ऐसे में वो बाहर से खेलकर आने के बाद बिना हाथ साफ किए ही खाना खाने लगते हैं। इस वजह से भी बच्चों के पेट में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ये इंफेक्शन बच्चों में पेट दर्द के साथ उल्टी, दस्त और बुखार की समस्या भी साथ लाता है। आइए जानते हैं बच्चों को पेट के इंफेक्शन से कैसे बचाया जा सकता है।
बच्चों में पेट के इंफेक्शन के लक्षण
* बच्चों का जी मिचलाना लगता है, उन्हे कुछ भी खाने का मन नहीं होता है।
* बच्चों को दस्त की समस्या हो सकती है।
* बार-बार उल्टी होना और कुछ भी अच्छा नहीं लगना।
* बुखार आ जाना।
* पेट के साथ हाथ और पैरों में भी बहुत ज्यादा दर्द होना।
पेट में इंफेक्शन होने पर घरेलु इलाज
बच्चे को पेट में इंफेक्शन का इलाज एंटी वायरल दवाओं की मदद से किया जाता है। इसके साथ ही आपको कई अन्य बातों पर भी काफी ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में आइए जानते हैं बच्चों के पेट में इंफेक्शन को कम करने के लिए आप किन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
1. तरल पदार्थ
पेट का इंफेक्शन होने के कारण बच्चों को उल्टी, दस्त जैसी समस्या होने लगती हैं, जो बच्चों में डिहाइड्रेशन की परेशानी को बढ़ा सकता है। इसलिए आप बच्चों को तरह पदार्थ जरूर दें। उनकी डाइट में जूस, सूप और उचित मात्रा में पानी को जरूर शामिल करें।
2. हल्का आहार
पेट इंफेक्शन के समय बच्चों के खान-पान का बहुत ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे में आप उनकी डाइट में मूंग दाल की खिचड़ी, दलिया या हल्का भोजन ही शामिल करें।
3. जंक फूड से रखें दूर
स्टमक इंफेक्शन होने पर बच्चों को कुछ भी बाहर का खाने पीने से रोकें। बाहर का फूड उनके हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। खासकर इंफेक्शन होने पर उनके पेट दर्द को बढ़ा सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications