Latest Updates
-
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज
रेट्रो वॉक हेल्थ के लिए है फायदेमंद, जानें इसके फायदे

रोज सुबह वॉक करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप रोज एक जैसी बॉक करके बोर हो गए हैं, तो आज हम आपके लिए एक अलग मोर्निंग वॉक लेकर आए हैं। आप अपने मोर्निंग वॉक में रेट्रो वॉक करने की कोशिश कर सकते हैं। इसे करना बहुत आसान होता है। इस वॉक में आपको बस एक पैर को दूसरे पैर के पीछे रखकर चलना होता है। आसान शब्दों में कहें तो आपको उल्टा चलना है। रेट्रो वॉक करते समय लोग आपको पागल समझ सकते हैं। लेकिन आपको दूसरों से पहले खुद के हेल्थ के बारे में सोचनी है।
कॉर्डिनेशन में सुधार
रिवर्स वॉकिंग के लिए आपको अपनी सामान्य गति के खिलाफ जाने की जरूरत होती है। रेट्रो वॉक में आपकोअपने शरीर के बेहतर कॉर्डिनेशन को बनाएं रखने की जरूरत होती है। इस दौरान आपका दिमाग अपको रास्ता दिखाने का काम करता है। क्योंकि आप पीछे चलते हुए देख नही सकते हैं। आप सिर्फ अपने दिमाग औप पैरों के बेलेस पर ही भरोसा करके इस वॉक को कर सकते हैं। यह आपके दिमाग और शरीर में सुधार करने में मदद करता है।
घुटनों पर पड़ता है कम दबाव
जिन रोगियों के घुटनों में ऑस्टियोआर्थराइटिस है, उनके लिए रेट्रो लोकोमोशन दर्द को कम करने और पैर की ताकत में सुधार करने में फायदेमंद हो सकता है। रिवर्स वॉकिंग घुटने के दर्द को कम करने में मदद करता है।
जब आप पीछे की ओर चलते हैं। जिसके कारण घुटने में दर्द की तीव्रता कम हो जाती है।
कैलोरी होती है बर्न
रेट्रो वॉक करने से 40 प्रतिशत ज्यादा कैलोरी बर्न होने लगती है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इस वॉक को जरूर ट्राई करें।
कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस में करता है सुधार
उल्टा चलने से आपका दिल ज्यादा तेज पंप करने लगता है। जिसके कारण आपको कार्डियो फिक्स मिलता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिसके कारण कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। पीछे की ओर चलने से युवा महिलाओं में शरीर की संरचना में जरूरी परिवर्तन होता हैं।
पैरों को मजबूती देने में मददगार
रिवर्स वॉकिंग पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने के सबसे प्रभावी प्राकृतिक तरीकों में से एक है। जब आप पीछे की ओर चलते हैं, तो यह आपके क्वाड्रिसेप्स के उलटे आपके हैमस्ट्रिंग को फ्लेक्स करता है। मांसपेशियों को मजबूत करता है जो आमतौर पर आगे की ओर चलते समय बैकसीट लेती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
