Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
चाय पीने से पहले पानी पीना चाहिए या बाद में? 99% लोग करते हैं ये गलती, जानें क्या है सही तरीका
Drinking Water After Tea: आजकल चाय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। किसी की सुबह चाय के बिना शुरू नहीं होती, तो कोई दिनभर की थकान मिटाने के लिए इसकी चुस्की लेना पसंद करता है। दोस्तों की मुलाकात हो या काम के बीच छोटा-सा ब्रेक, हर मौके पर चाय लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा चाय पीना शरीर के लिए नुकसानदायक भी माना जाता है। इसी बीच चाय के साथ पानी पीने को लेकर भी कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। कुछ लोग कहते हैं कि चाय से पहले या तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, जबकि कई लोग इसे सिर्फ एक मिथक मानते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि आखिर सही तरीका क्या है। तो आइए, जानते हैं चाय और पानी के बीच कितना अंतर होना चाहिए और इसे लेकर क्या सावधानी बरतनी चाहिए -

चाय पीने से पहले पानी पीना क्यों माना जाता है फायदेमंद?
अगर आप सुबह खाली पेट सीधे चाय पीते हैं, तो इससे गैस, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में, विशेषज्ञ पहले पानी पीने की सलाह देते हैं। खासकर, गुनगुना पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पेट भी चाय के लिए तैयार हो जाता है। माना जाता है कि इससे शरीर का पीएच संतुलन बेहतर बना रहता है और चाय का असर पेट पर कम पड़ता है। इसलिए चाय से पहले पानी पीना नुकसानदायक नहीं, बल्कि फायदेमंद माना जाता है।
चाय के तुरंत बाद पानी पीना सही है या गलत?
अक्सर बड़े-बुजुर्ग चाय के तुरंत बाद पानी पीने से मना करते हैं। दरअसल, गर्म चाय पीने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से गले और दांतों पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे दांतों में सेंसिटिविटी, सर्दी-जुकाम या गले में परेशानी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लगातार ऐसा करने से दांतों में झनझनाहट की शिकायत भी हो सकती है। इसलिए चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से बचने की सलाह दी जाती है।
चाय के बाद कितनी देर में पीना चाहिए पानी?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चाय पीने के बाद कम से कम 20 से 30 मिनट तक पानी नहीं पीना चाहिए। अगर बहुत प्यास लगे तो सामान्य या हल्का गुनगुना पानी थोड़ी मात्रा में लिया जा सकता है। साथ ह, ज्यादा चाय पीने से भी शरीर को नुकसान हो सकता है, इसलिए सीमित मात्रा में ही चाय का सेवन करना बेहतर माना जाता है। खाली पेट चाय पीने के बजाय इसके साथ हल्का नाश्ता करना शरीर के लिए ज्यादा अच्छा रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications