Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
चिलचिलाती ठंड के बीच Ice Bath लेते हुए Cristiano Ronaldo ने शेयर किया वीडियो, जानें फायदे
Ronaldo -20°C Ice Bath at Christmas : दुनिया के सबसे फिट फुटबॉलर्स में से एक, क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए निरंतर मेहनत करते हैं और नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बर्फीले पहाड़ों के बीच ठंडे पानी से नहाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस थेरेपी को आइस बाथ कहा जाता है, जिसमें शरीर को ठंडे पानी में खुद को थोडी देर डुबाकर रखने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर को ताजगी और ऊर्जा मिलती है। साथ ही मांसपेशियों की सूजन कम होती है, और शरीर की थकावट दूर होती है। यह थेरेपी आमतौर पर एथलीट्स द्वारा तेज़ रिकवरी के लिए उपयोग की जाती है।

फुटबॉलर ने शेयर किया वीडियो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वायरल वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बर्फीले पहाड़ों के बीच शॉर्ट्स पहने हुए एक छोटे से तालाब में डुबकी लगा रहे हैं। यह तालाब बर्फ के पानी से भरा हुआ है, और रोनाल्डो बॉडी रिकवरी के लिए कुछ मिनटों तक इसमें रहते हैं। इस थेरेपी को आइस बाथ कहा जाता है, जो मांसपेशियों की सूजन को कम करने, थकावट को दूर करने और रक्तसंचार को बेहतर बनाने में मदद करती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और 89 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
आइस बाथ लेने के फायदे
आइस बाथ लेने के कई फायदे हैं। यह सर्दियों में मांसपेशियों की सूजन को कम करने में मदद करता है और वर्कआउट के बाद मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। आइस बाथ से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, शरीर का तापमान स्थिर रहता है, और ऑक्सीजन की सप्लाई स्किन और बाकी अंगों तक बढ़ती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, नियमित आइस बाथ से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर हर तापमान में अनुकूल हो जाता है। यह हैप्पी हार्मोन (एंडोर्फिन) का स्तर बढ़ाता है, जिससे मूड बेहतर होता है और तनाव कम होता है। साथ ही, इससे एनर्जी बढ़ती है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
आइस बाथ लेने का तरीका
आइस बाथ लेने के लिए पानी का तापमान -10 से -15 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। शुरुआत में एक से दो मिनट तक ही आइस बाथ लें, और धीरे-धीरे समय बढ़ा सकते हैं। हार्ट पेशेंट्स को आइस बाथ लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। सर्दियों में आइस बाथ लेने से पहले शरीर को ठंडे तापमान में रहने के लिए तैयार करें, ताकि आपके शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications