Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मेरठ में Room Heater से गई महिला की जान, एक्सपर्ट ने शेयर किए सेफ्टी टिप्स, जलाने से पहले चेक करें ये चीजे
सर्दी में गर्माहट के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल आम है, लेकिन इसकी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। हाल ही में यूपी के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया। 86 वर्षीय वृद्ध महिला का शव उनके बेडरूम में मिला। जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने रूम हीटर चालू रखकर सोने का फैसला किया था।
हीटर से निकलने वाली हानिकारक गैस, कार्बन मोनोऑक्साइड, ने कमरे में दमघोंटू माहौल बना दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना रूम हीटर के खतरों को गंभीरता से लेने की चेतावनी देती है। रूम हीटर का उपयोग करते समय उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित करें और इसे लंबे समय तक चालू न छोड़ें। ऐसे हादसों से बचने के लिए एक्सपर्ट से जानें सेफ्टी टिप्स।

कैसे काम करता है रुम हीटर?
इलेक्ट्रिशन गणपत जांगिड़ के मुताबिक रूम हीटर ताजी हवा को अपने भीतर खींचकर अंदर मौजूद क्वाइल के जरिए गरम करता है और फिर इसे कमरे में छोड़ता है। इस प्रक्रिया में हवा में मौजूद ऑक्सीजन मोनोऑक्साइड गैस में बदल सकती है, जो अत्यधिक मात्रा में कमरे में जमा होकर खतरनाक हो जाती है। इससे कमरे का तापमान कम हो सकता है, और अधिक गैस जमा होने पर व्यक्ति बेहोश हो सकता है। समय पर ध्यान न देने पर यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है। इसके अलावा, रूम हीटर का लंबे समय तक उपयोग त्वचा से जुड़ी समस्याएं, जैसे रूखापन और खुजली, बढ़ा सकता है। इसीलिए रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी जरूरी है।
रूम हीटर चलाते हुए रखें इन बातों का ध्यान
- रूम हीटर का उपयोग करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। पूरे कमरे को बंद करके हीटर चलाने से बचें और वेंटिलेशन के लिए खिड़की खुली रखें।
- हीटर को कभी कपड़े, पेपर, या लकड़ी पर न रखें; इसे हमेशा ठोस सतह जैसे टाइल्स पर रखें, ताकि आग लगने का खतरा कम हो।
- रूम हीटर को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
- पूरी रात हीटर चालू रखने की बजाय कमरे को गर्म होने के बाद इसे बंद कर दें।
- कमरे के आकार के अनुसार सही क्षमता वाला हीटर खरीदें।
- यदि पुराना रॉड वाला हीटर है, तो इसका उपयोग करते समय निर्धारित तापमान के बाद इसे बंद करें और पहले अच्छी तरह से सफाई और जांच करें।
- हीटर की तारें नियमित जांच करें और अजीब आवाज सुनने पर तुरंत विशेषज्ञ की मदद लें।
ये लोग न करें हीटर का इस्तेमाल
अस्थमा या सांस की बीमारी वाले लोग हीटर का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। बेहतर होगा कि हीटर का कम इस्तेमाल करें या पहले डॉक्टर से परामर्श लें।
रुम हीटर से स्लीप डेथ भी हो सकती है
सर्दियों में रूम हीटर का इस्तेमाल गर्माहट के लिए किया जाता है, लेकिन इसे सावधानीपूर्वक उपयोग करना बेहद जरूरी है। साकेत अस्पताल के फिजिशयन डॉक्टर प्रवीण मंगलूनिया बताते हैं कि रातभर बंद कमरे में हीटर चालू रखने से कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर बढ़ सकता है और ऑक्सीजन कम हो सकती है, जिससे दम घुटने और मौत का खतरा होता है। ज्यादा कार्बन मोनोऑक्साइड शरीर में ब्लड की सप्लाई बाधित कर सकती है, जिससे ब्रेन हैमरेज जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यह खतरा दिल के मरीजों के लिए और भी बढ़ जाता है। गैस हीटर का उपयोग करते समय इस्फिक्सिया (स्लीप डेथ) का जोखिम अधिक होता है। रूम हीटर के साथ वेंटिलेशन का ध्यान रखना और सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
हीटर चलाते हुए रखें एक कटोरी पानी
हीटर चलाते समय उसके पास एक बर्तन या कटोरी में पानी भरकर रखें। यह कमरे में नमी बनाए रखने में मदद करता है और हीटर की गर्मी से होने वाले रूखेपन से बचाता है, जिससे त्वचा और सांस लेने में होने वाली समस्याएं कम हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।

नया हीटर लेते हुए इन बातों का रखें ध्यान
इलेक्ट्रिशन गणपत जांगिड़ बताते हैं कि नया रूम हीटर खरीदते समय सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
- हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) मार्क वाला ब्रांडेड रूम हीटर ही खरीदें, सस्ते विकल्पों से बचें।
- सुनिश्चित करें कि हीटर में ट्रिपिंग सिस्टम हो, जो निश्चित तापमान पर पावर कट कर सके।
- पावर बोर्ड में लगने वाली प्लग और पिन 16 एम्पीयर की थ्री पिन टॉप होनी चाहिए, और स्विच बोर्ड भी 16 एम्पीयर का ही इस्तेमाल करें।
- रूम हीटर की रेटिंग और हीटिंग कैपेसिटी की जांच करना न भूलें। - हल्का और पोर्टेबल हीटर चुनें, ताकि इसे आसानी से उपयोग और स्थानांतरित किया जा सके।



Click it and Unblock the Notifications
