Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गुलाबी गालों और पतली कमर के लिए रुबीना दिलैक पीती हैं ये लाल जूस, बीपी और कॉलेस्ट्रॉल को रखता है कंट्रोल
एक्ट्रेस रुबिना दिलैक ने पोस्ट प्रेग्नेंसी भी खुद को फिट और मेंटेन रखा है, जिसका श्रेय उनकी सख्त डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को जाता है। 'कुबूल है' की एक्टर पूजा बैनर्जी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि रुबिना किसी भी पार्टी या गेट-टुगेदर में हेल्दी चीजें ही खाती-पीती हैं, जिसमें टमाटर का जूस शामिल होता है।
टमाटर का जूस उनकी खूबसूरती और फिटनेस का राज माना जाता है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा में निखार लाता है और इम्युनिटी को बढ़ाता है। इसके अलावा, यह शरीर को डिटॉक्स करता है और वजन नियंत्रित रखने में मददगार है। रुबिना कभी-कभी स्ट्रीट फूड का आनंद भी लेती हैं लेकिन सेहत को लेकर हमेशा सतर्क रहती हैं।

टमाटर के जूस को पीने का फायदा
टमाटर का जूस दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे लाइकोपीन होते हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हैं। नियमित रूप से इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। टमाटर के जूस में पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। यह स्वास्थ्य के लिए एक सरल और असरदार उपाय है।
स्किन को बनाता है ग्लोइंग
टमाटर का जूस स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इसमें विटामिन सी होता है, जो कोलेजन निर्माण को बढ़ाकर त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाता है। यह त्वचा की एलास्टिसिटी बनाए रखता है और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। नियमित सेवन से स्किन हेल्दी और जवां बनी रहती है।
बॉडी को रखे हाइड्रेट
टमाटर का जूस बॉडी को हाइड्रेट रखने में सहायक है। इसमें विटामिन ए, सी, के, और बी-विटामिन्स के साथ मैग्नीशियम, पोटैशियम और पर्याप्त पानी मौजूद होता है। ये तत्व शरीर में नमी बनाए रखते हैं, जिससे स्किन और शरीर हेल्दी रहते हैं। यह ऊर्जा और ताजगी का भी स्रोत है।
भरपूर होता है फाइबर
टमाटर जूस में फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार है। कैलोरी कम और फाइबर अधिक होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और भूख को नियंत्रित करता है। इसे डाइट में शामिल करने से न केवल पाचन सुधरता है, बल्कि वजन भी नियंत्रित रहता है, जिससे यह एक हेल्दी विकल्प बनता है।
एसिड रिफ्लक्स की नहीं होती है समस्या
टमाटर का जूस घर पर बनाकर पीना सेहत के लिए सबसे अच्छा है। हालांकि यह नेचर में एसिडिक होता है, जिससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या वाले लोगों को पेट फूलने या दर्द की शिकायत हो सकती है। पैक्ड जूस की बजाय ताजे टमाटर को मिक्सी में पीसकर जूस तैयार करें। इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को सिर से पैर तक कई लाभ मिलते हैं। यह प्राकृतिक, ताजा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
