Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रूस की 100% सफल कैंसर वैक्सीन! लेकिन आम जनता तक कब पहुंचेगी ये चमत्कारी दवा?
Cancer Vaccine Trial Successful: कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की वैक्सीन बना रूस ने बड़ी विजय प्राप्त कर ली है। रूस ने एक mRNA आधारित कैंसर वैक्सीन विकसित करने का दावा किया है, जिसकी प्रारंभिक ट्रायल में ट्यूमर को दबाने और मेटास्टेसिस से रोकने में उत्तम परिणाम दिख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वैक्सीन से किया गया इलाज कैंसर कोशिकाओं को खत्म करता है और बड़े ट्यूमर को छोटा कर देता है।
अब इंतजार है तो बस इस वैक्सीन को स्वास्थ्य मंत्रालय से अंतिम मंजूरी का जिसके बाद इसका इस्तेमाल इलाज के लिए किया जाने लगेगा। आइए इस वैक्सीन के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

जानते हैं वैक्सीन के बारे में
बता दें कि यह वैक्सीन कोरोना के वैक्सीन की तरह ही काम करेगी। जिस तरह कोरोना की वैक्सीन ने कोविड के कीटाणुओं को पहचान उन्हें खत्म करने का काम किया उसी तरह यह वैक्सीन भी कैंसर की कोशिकाओं को पहचान कर उन्हें खत्म कर देगी। जहां कैंसर के रोगियों को कीमोथेरेपी का दर्द झेलना पड़ता है अब अगर ये वैक्सीन इस्तेमाल में आ गई तो एंट्रोमैक्स टीका हर कैंसर रोगी के लिए वरदान साबित होगा। अभी तक सबसे अच्छी बात ये है कि इस ट्रायल का कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला है। इससे पहले जानकारी मिली थी कि रूस ने एंट्रोमैक्स ऑनकोलिटिक वैक्सीन का मेडिकल ट्रायल शुरू कर दिया है। इस वैक्सीन को रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय चिकित्सा अनुसंधान रेडियोलॉजिकल केंद्र ने रूसी विज्ञान अकादमी (RAS) के एंगल हार्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (EIMB) के सहयोग से तैयार किया है।
कैसे काम करती है यह वैक्सीन?
अब ये जान लेते हैं कि यह वैक्सीन आखिर काम कैसे करती है। दरअसल यह वैक्सीन कैंसर रोगियों के ट्यूमर पर सीधा हमला करती है। शरीर को कमजोर बनाने वाले कीटाणुओं को खत्म करती है। साथ ही इससे शरीर को कोई नुकसान भी न पहुंचे इसके लिए चार वायरस का इस्तेमाल करती है। साथ ही कैंसर से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इस वैक्सीन से बड़े ट्यूमर का साइज छोटा हो जाएगा जिससे उसे बढ़ने से रोका जा सकेगा और कुछ मामलों में तो ये वैक्सीन कैंसर के कीटाणुओं को जड़ से ही खत्म कर देगी।
The Russian CANCER vaccine has successfully passed preclinical trials and is ready for use after receiving a license. pic.twitter.com/xnhLcpAelS
— Sankaka (@kakabrasa) September 7, 2025
लाखों लोगों के लिए उम्मीद की किरण साबित होगी वैक्सीन
इस वैक्सीन का मेडिकल परीक्षण रूस में 18 से 21 जून तक सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल आर्थिक मंच (SPIEF 2025) में हुआ। अब वैक्सीन की रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है। अगर सब सही रहा तो यकीन मानिए ये वैक्सीन लाखों कैंसर रोगियों के लिए उम्मीद की किरण साबित होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
