Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Woman Driving Tips: अकेली कर रही हैं ड्राइविंग तो इन सेफ्टी टिप्स को ना करें नजरअंदाज
बदलते समय में महिलाओं के लिए काफी कुछ बदला है, लेकिन इस सच्चाई से इनकार नहीं किया जा सकता कि भारत में महिलाएं अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित क्षेत्र में नहीं हैं। चूंकि आज काम से चलते महिलाओं को अकेले ही ड्राइविंग करनी पड़ती है, ऐसे में उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर काफी डर लगता है। हो सकता है कि आपको भी अकेले ड्राइविंग करते हुए डर लगता हो, लेकिन अगर आप कुछ सेफ्टी टिप्स को अपनाती हैं तो इससे आपके लिए सोलो ड्राइविंग करना अधिक आसान हो जाएगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही सेफ्टी टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

रूट को पहले ही करें प्लॉन
जब आप कहीं पर अकेले ड्राइव करते हुए जाना चाहती हैं तो ऐसे में हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आप अपने रूट को पहले से ही प्लॉन कर लें। जब आपको पहले से ही इसका पता होगा तो आपके लिए ड्राइविंग करना अधिक सेफ होगा। साथ ही साथ, आपको खोने या फिर किसी असुरक्षित मार्ग पर जाने की संभावना काफी कम हो जाएगी।
कार का रखें ध्यान
ड्राइव करते हुए आप कभी नहीं चाहेंगी कि आपकी कार रास्ते में ही खराब हो जाए या फिर आपको बीच रास्ते में परेशान होना पड़े। अकेले ड्राइविंग करते हुए आपको और भी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए निकलने से पहले एक बार कार की सर्विस अवश्य करवा लें। अपने टायर से लेकर ब्रेक और लाइट आदि को चेक करें।
दरवाज़ों को करें लॉक
जब आप अकेले ड्राइविंग कर रही हैं तो किसी अनजान आदमी का गाड़ी खोलकर उसमें अंदर आना आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। इसलिए, जब भी आप कार में बैठें तो सबसे पहले अपनी कार के दरवाज़े बंद करें और गाड़ी चलाते समय उन्हें बंद रखें। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है।
समय का रखें ध्यान
जब आप अकेले ड्राइविंग करके कहीं जाने वाली हैं तो ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से आप सुबह जल्दी निकलने की कोशिश करें। सबसे पहले तो सुबह आपको बहुत ट्रैफिक नहीं मिलेगा, जिससे आपके लिए ड्राइविंग करना अधिक आसान हो जाएगा। साथ ही साथ, आपको अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचने में देर रात नहीं होगी और बेवजह की मुसीबत से भी काफी हद तक बच जाएगी।
फैमिली के साथ शेयर करें ट्रैवल प्लॉन
जब आप बाहर अकेले जा रही हैं तो आपको रास्ते में किसी भी अनजोनी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आप अपनी फैमिली या करीबी के साथ ट्रैवल प्लॉन अवश्य शेयर करें। अगर संभव हो तो उनके साथ लाइव लोकेशन भी शेयर करें। ऐसा करने से किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे आप तक मदद पहुंचा पाएंगे।
रहें फोकस
जब आप अकेले ड्राइविंग कर रही हैं तो आप कभी नहीं चाहेंगी कि आपको किसी तरह की दुर्घटना का सामना करना पड़े। इसलिए, हमेशा ड्राइविंग करते हुए अधिक फोकस करें। फोन को इस्तेमाल करने से लेकर खाना खाना या फिर ऐसी अन्य एक्टिविटीज से बचें, जो आपका ध्यान भटकाएं। वो कहते हैं ना कि नजर हटी और दुर्घटना घटी।
फोन को रखें चार्ज
जब आप बाहर निकल रही हैं तो हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आपका फ़ोन पूरी तरह चार्ज है। फ़ोन को चार्ज रखने से आप आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए किसी से संपर्क कर सकते हैं।
पेपर स्प्रे और अन्य आइटम्स करें कैरी
जब आप अकेले ड्राइविंग कर रही हैं तो ऐसे में किसी मुसीबत को आपको खुद ही हैंडल करना होगा। किसी भी तरह की मदद आप तक पहुंचने में काफी वक्त लग सकता है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप अपने बैग में पेपर स्प्रे से लेकर हॉकी स्टिक आदि अवश्य रखें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जब आप गाड़ी चला रही हों तो ये चीजें आपकी पहुंच में हों, ताकि एकदम से जब आपको इसकी जरूरत हो तो आप इसका इस्तेमाल कर सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
