Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Winter Travel tips : सर्दियों में पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं, तो इन सेफ्टी टिप्स का ध्यान रखें
Winter Travel Tips : सर्दियों में पहाड़ों पर घूमने जाना एक शानदार अनुभव हो सकता है, लेकिन सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। तापमान में बदलाव से शरीर पर असर पड़ सकता है, जिससे बीमार पड़ने, चोट लगने और पाचन तंत्र की समस्या बढ़ सकती है। यात्रा से पहले उचित कपड़े पहनें, जो आपको गर्मी प्रदान करें, और खुद को हाइड्रेटेड रखें।
ठंडी हवाओं से बचने के लिए सिर, हाथ और पैर ढककर रखें। खानपान का ध्यान रखें और हल्का, गर्म भोजन करें। इसके अलावा, ऊंचाई पर जाने से पहले शारीरिक स्थिति का ख्याल रखें और यात्रा के दौरान थकान से बचें। इन छोटी-छोटी बातों का पालन करके आप अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुखद बना सकते हैं।

विंटर पहाड़ों पर घूमने जाने के लिए ट्रेवलिंग टिप्स-
मेडिकल चेकअप कराएं
अगर आपको ब्लड प्रेशर, शुगर या हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है, तो सर्दियों में पहाड़ों पर जाने से पहले मेडिकल चेकअप करवाना बेहद जरूरी है। पहाड़ों पर ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ट्रिप प्लान करने से पहले चेकअप कराएं और नियमित दवाएं साथ लेकर जाएं।
मौसम का हाल जानें
पहाड़ों पर मौसम जल्दी और बार-बार बदलता रहता है, इसलिए वेदर रिपोर्ट को लगातार ट्रैक करना जरूरी है। इससे आप मौसम में आने वाले बदलावों के लिए तैयार रह सकते हैं और किसी भी संभावित रिस्क से बच सकते हैं। ट्रिप के दौरान सुरक्षित रहने के लिए मौसम की जानकारी रखना आपकी सुरक्षा को सुनिश्चित करता है, जिससे आप यात्रा को और भी आरामदायक बना सकते हैं।
हैवी ईटिंग से बचें
ट्रेवलिंग के दौरान भारी खाना खाने से बचें, क्योंकि इससे पाचन तंत्र में समस्या हो सकती है। लंबे सफर के दौरान भारी भोजन से एसिडिटी और ब्लोटिंग हो सकती है, इसलिए हल्का खाना खाएं। ट्रेवलिंग के दौरान लाइट स्नैक्स साथ रखना भी जरूरी है, जैसे मखाने, ड्राई फ्रूट्स, खाखरा या सीड्स। स्ट्रीट फूड से बचें, क्योंकि ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। अपने स्नैक्स साथ रखने से आप अनहेल्दी खाने से बचेंगे और आपकी क्रेविंग भी कंट्रोल में रहेगी, जिससे यात्रा आरामदायक रहेगी।
हाइड्रेड रखें बॉडी
पहाड़ों पर ट्रेवल करते समय शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है, इसलिए हाइड्रेशन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। पानी पीते रहें और साथ में फल ले जाएं, ताकि शरीर को विटामिन्स और मिनरल्स मिलें। इन टिप्स को अपनाकर आप सर्दियों में अपनी यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह लें।
ये सामान साथ ले जाएं
अगर आप पहाड़ों पर विंटर ट्रिप पर जा रहे हैं, तो अपने साथ गर्म कपड़े, जैकेट, स्वेटर, जूते, ग्लव्स, स्कार्फ, सनग्लासेस, हाइड्रेशन के लिए पानी, और मेडिकल किट जरूर ले जाएं।
पहाड़ों में ड्राइविंग करते न करें ये लापरवाही
- पहाड़ों में ड्राइविंग करते समय लापरवाही से बचना बेहद जरूरी है। - सबसे पहले, गाड़ी की ब्रेक, टायर और बैटरी चेक करें।
- तेज मोड़ों और ढलानों पर धीमी गति से चलें।
- हमेशा सीट बेल्ट पहनें और ओवरटेक करने से बचें।
- मौसम के हिसाब से गाड़ी की स्पीड कंट्रोल करें और धुंध या बर्फबारी में ड्राइव करते समय अतिरिक्त सतर्क रहें।
- पहाड़ों पर ड्राइविंग के दौरान गाड़ी का कंट्रोल बनाए रखें और रास्ते पर ध्यान केंद्रित करें।
पहाड़ों पर न करें ये गलतियां
पहाड़ों पर ट्रिप के दौरान कुछ महत्वपूर्ण गलतियों से बचना जरूरी है। सबसे पहले, सिर दर्द, उल्टी, चक्कर जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इन लक्षणों का मतलब ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, इसलिए अपनी दवाइयां साथ रखें। वीडियो और रील बनाने के चक्कर में स्टंट न करें, क्योंकि इससे आपकी और दूसरों की जान को खतरा हो सकता है। पहाड़ों पर मौसम जल्दी बदल सकता है, इसलिए मौसम से निपटने के लिए पूरी तैयारी करें। हमेशा अपने रास्ते पर ध्यान केंद्रित करें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें। सर्दियों में पहाड़ों की ट्रिप तभी यादगार होगी, जब आप अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
