Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
कार्डियोरेस्पिरेटरी की वजह से हुआ सुब्रत राय का निधन, जानें हार्ट अटैक से कितना है अलग और लक्षण
Subrata Roy Passes Away: मशहूर कारोबारी और सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का कल देर रात मुंबई में निधन हो गया। सुब्रत रॉय काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें मेटास्टैटिक मैलिंगनैंसी, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी कई बीमारियां थीं।
जानकारी के मुताबिक 12 नवंबर को अचानक उनकी तबीयत खराब होने की वजह से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 नवंबर की रात कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। आइए जानते हैं कि ये कार्डियोरेस्पिरेटरी क्या होती है और कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक से कितना अलग है कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट और इससे कैसे बचा जा सकता है?

कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट क्या है
कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट में व्यक्ति का दिल और फेफड़े दोनों एक साथ काम करना बंद कर देते हैं। यानि शरीर में सांस और खून की सप्लाई दोनों एक साथ रुक जाती है। ऐसी स्थिति बेहद खतरनाक होती है इसमें मरीज को बिना देरी दिए अस्पताल ले जाना चाहिए। ऐसी स्थिति में कई बार मरीज पहले बेहोश हो जाता है। ऐसा हार्ट के ठीक से फंक्शन नहीं करने की वजह से होता है।
कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट की वजह
वैसे कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के सही कारण पता लगाना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपको हार्ट से जुड़ी बीमारी है या फिर दवाओं के ओवरडोज की वजह से भी ऐसा हो सकता है। कई बार डूबने या फिर अचानक चोट लगने की वजह से भी ऐसा हो सकता है।
कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट आने पर क्या करें?
ऐसी स्थिति में मरीज का दिल और फेफड़े एक साथ काम करना बंद कर देते हैं। अगर किसी व्यक्ति को कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट आए तो उसे बिना देरी किए सीपीआर देना चाहिए। मरीज को तुंरत अस्पताल लेकर जाएं।
कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट, हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के बीच अंतर
सडन कार्डियक अरेस्ट- सडन कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक और कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट में काफी अंतर होता है। सडन कार्डियक अरेस्ट में हार्ट अचानक काम करना बंद कर देता है। दिल की धड़कन अचानक रुक जाती है और शरीर के दूसरे अंगों में खून की सप्लाई बंद हो जाती है। कार्डियक अरेस्ट में व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है।
हार्ट फेलियर- हार्ट फेल होना एक क्रोनिक बीमारी है, जिसमें हार्ट शरीर की जरूरत के हिसाब से ब्लड को पंप नहीं कर पाता और हार्ट के एक हिस्से में खून की सप्लाई रुक जाती है। समय से साथ ये बीमारी बढ़ने लगती है। जिससे हार्ट अटैक जैसी बीमारियां सामने आती हैं।
कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट- इस स्थिति में हार्ट और फेफड़े एक साथ काम करना बंद कर देते हैं। यानि शरीर में ऑक्सीजन और खून की सप्लाई एक साथ बंद हो जाती है।
कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट- इस स्थिति में व्यक्ति का दिल और फेफड़े दोनों एक साथ काम करना बंद कर देते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
