Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सैफ अली खान की हुई ट्राइसेप्स सर्जरी, जानें कैसे और कब पड़ती है जरुरत
Saif Ali Khan health update: सैफ अली खान एक पुरानी चोट के लिए ट्राइसेप सर्जरी करवाई, जो उनकी नई फिल्म के लिए एक एक्शन सीक्वेंस करते समय लगी थी। एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें डॉक्टर्स ने फौरन सर्जरी कराने की सलाह दी। 'सर्जरी हो गई है और अब मैं सलाह पर काम भी कर सकती हूं।
मैंने फिल्म का अधिकतर हिस्सा शूट कर लिया है। इसलिए मेरे पास अब एक महीने की छुट्टी है, जिस कारण मैंने सर्जरी कराने का फैसला किया।' एक्टर ने इंटरव्यू में बताया कि वह अभी ठीक हैं। अगर सर्जरी न होती तो वह अपना एक हाथ खो देते।
आइए जानते हैं कि ट्राइसेप सर्जरी क्या होती हैं और सर्जरी के बाद ठीक होने में कितना समय लगता है?

ट्राइसेप्स क्या होता है?
ट्राइसेप्स हमारे हाथों की सबसे बड़ी मसल है। समझिए, यह हमारे हाथों का एक तिहाई हिस्सा है। यह अक्सर बांह के पिछले हिस्से पर घोड़े की नाल के आकार में दिखाई देता है। ट्राइसेप्स का प्राथमिक कार्य कोहनी के जोड़ का विस्तार है। हमारे हाथों की ओवरऑल ग्रोथ के लिए ट्राइसेप मसल होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसके बिना हाथ की शेप अधूरी रह जाती है।
कैसे ट्राइसेप्स मसल्स डैमेज हो जाती है?
ट्राइसेप्स मसल्स तब डैमेज होती है, जब ट्राइसेप्स मसल्स सीधा होने की कोशिश कर रहा होता है जबकि किसी झटके या प्रेशर से लगाने से कोहनी अचानक मुड़ जाती है। हालांकि यह सामान्य नहीं है, यह एक की गंभीर चोट होती है। आमतौर पर यह समस्या जैसे एथलीटों में देखी जाती है। इसके अलावा अक्सर गिरने, टकराने, या मसल्स के ऐंठन पर अचानक तनाव के कारण गंभीर चोट के परिणामस्वरूप होता है।
ट्राइसेप्स रिपेयर एक सर्जिकल प्रक्रिया
ट्राइसेप्स रिपेयर एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें टूटे हुए (फटे हुए) ट्राइसेप्स टेंडन को रिपेयर किया जाता है। सर्जिकल उपचार के माध्यम से अलग हुए टेंडन को कोहनी से दोबारा जोड़ना जाता है। सर्जन कोहनी के पीछे एक छोटा सा चीरा लगाकर और टेंडन को कोहनी से जोड़ने के लिए टांके या स्क्रू का उपयोग करके ऐसा करते हैं।
ठीक होने में कितना समय लगता है
एक बार सर्जरी होने के बाद कोहनी में धीरे धीरे मूवमेंट आती है। कोहनी पूरी तरह पहले की तरह काम करें इसके लिए जरुरी है कि सर्जरी के कुछ दिनों बाद डॉक्टर के सुझाव किए गए कोहनी की मसल्स को मजबूत बनाने वाले एक्सरसाइज को शुरु करें। यदि आप ट्रीटमेंट प्लान का ठीक से पालन करते हैं, तो यह पूरी तरह ठीक हो जाता है। हालांकि इसमें तीन से छह महीने लग सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
