Latest Updates
-
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
ब्रेन एन्यूरिज्म और AVM से जूझ रहे Salman Khan, ब्रेन की ये बीमारियां देती हैं ‘धीमी मौत’ जैसा अहसास
Salman Khan Health Issue : हाल ही में नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सलमान खान ने अपनी सेहत को लेकर बड़े खुलासे किए। 59 साल की उम्र में सुपरस्टार सलमान खान ब्रेन एन्यूरिज्म, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया और एवी मालफॉर्मेशन जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों की वजह से उन्हें चलने-फिरने और बोलने तक में परेशानी होती है। खासकर ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, जिसे 'सुसाइड डिजीज' कहा जाता है, उसका दर्द असहनीय होता है। सलमान खान ने यह भी बताया कि अब उम्र का असर उनके शरीर पर साफ दिखने लगा है।
चोट लगना और पसलियां टूटना शूटिंग के दौरान आम हो गया है, लेकिन अब शरीर वैसा साथ नहीं देता। आइए जानते हैं आखिर ये बीमारियां क्या होती हैं और कितनी खतरनाक साबित हो सकती हैं?

1. क्या होता है ब्रेन एन्यूरिज्म?
ब्रेन एन्यूरिज्म (Brain Aneurysm) मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं में कमजोरी या सूजन की स्थिति होती है, जिसमें रक्त वाहिका की दीवार गुब्बारे की तरह फूल जाती है। यदि यह फूली हुई रक्त वाहिका फट जाए, तो मस्तिष्क में खतरनाक रक्तस्राव (brain hemorrhage) हो सकता है जो जानलेवा साबित हो सकता है।
इसके लक्षण
- अचानक और बहुत तेज सिरदर्द
- गर्दन में अकड़न
- आंखों के पीछे दर्द
- धुंधली या दोहरी दृष्टि
- मिचली या उल्टी
- चक्कर आना या बेहोशी
- चेहरे के एक हिस्से में सुन्नता या कमजोरी
- सलमान खान ने बताया कि उन्हें चलने और बोलने में समस्या हो रही थी, जो इस बीमारी के गंभीर लक्षणों में से एक हो सकता है।
कितना खतरनाक है?
यदि ब्रेन एन्यूरिज्म फट जाए, तो यह सबसैरेनॉइड हेमरेज का कारण बन सकता है, जो लगभग 50% मामलों में जानलेवा होता है। लेकिन अगर समय रहते इसका पता चल जाए, तो सर्जरी और एंडोवैस्कुलर ट्रीटमेंट से इसे रोका जा सकता है।
2. क्या है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया?
ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (Trigeminal Neuralgia) एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जिसमें चेहरे के एक तरफ तीव्र और झटकेदार दर्द महसूस होता है। यह दर्द ट्राइजेमिनल नर्व (चेहरे की प्रमुख संवेदनशील तंत्रिका) में गड़बड़ी के कारण होता है।
लक्षण
- चेहरे के एक ओर अचानक तेज दर्द
- दर्द कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनट तक रह सकता है
- हंसने, बोलने, दांत ब्रश करने या चेहरे को छूने पर दर्द बढ़ सकता है
- दर्द के कारण बोलना या खाना तक मुश्किल हो सकता है
- सलमान खान ने बताया कि इस दर्द ने उनके जीवन को बेहद कठिन बना दिया था और उन्होंने इसे "स्लो डेथ" जैसा बताया था।
इलाज
- दवाएं जैसे एंटी-कन्वल्सेंट्स (Carbamazepine)
- माइक्रोवास्कुलर डिकम्प्रेशन सर्जरी
- रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन
इस बीमारी का दर्द मानसिक और शारीरिक दोनों स्तर पर बहुत तकलीफदेह हो सकता है, जिसे सहना आसान नहीं होता।
3. क्या है एवी मालफॉर्मेशन (AV Malformation)?
एवी मालफॉर्मेशन (Arteriovenous Malformation) मस्तिष्क में धमनियों (arteries) और शिराओं (veins) के बीच असामान्य और उलझे हुए कनेक्शन की स्थिति है। इसमें रक्त का प्रवाह सामान्य ढंग से नहीं हो पाता, जिससे मस्तिष्क में रक्तचाप का असंतुलन हो सकता है।
लक्षण
- सिरदर्द
- मिर्गी के दौरे
- चक्कर आना
- नजरों में धुंधलापन
- बोलने या सोचने में परेशानी
- लकवा या बेहोशी
यदि एवी मालफॉर्मेशन फट जाए तो मस्तिष्क में रक्तस्राव हो सकता है। यह स्थिति ब्रेन हैमरेज का रुप ले सकती है।
इलाज
- सर्जरी (Microsurgery)
- रेडियोथेरेपी
- एंडोवैस्कुलर एम्बोलाइज़ेशन
सलमान खान की यह स्थिति पहले पहचान ली गई थी, जिससे इलाज संभव हो पाया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
