Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सलमान खान ने पहनी 167 करोड़ की घड़ी जिसमें जड़ी हैं 714 हीरों, डिजाइनर ने बताई खासियत
Salman Khan flaunts Expensive watch: सलमान खान की गिनती सबसे कूल और स्टाइलिश एक्टर्स में होती है। सलमान खान को महंगे जूते और घड़ियों का खूब शौक है। सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके हाथ में लग्जरी वॉच नजर आ रही है। अब यह लग्जरी वॉच वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे की वजह इसकी कीमत है।
दरअसल इस वीडियो में सलमान हीरे से जड़ी घड़ी ट्राई करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 167 करोड़ रुपये है। इस क्लिप को खुद मशहूर अमेरिकन जूलरी डिजाइनर जैकब अराबो ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

लग्जरी घड़ी और जूलरी ब्रांड के फाउंडर अराबो ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप शेयर की है जिसमें वह सलमान की कलाई पर यह शानदार घड़ी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सलमान हीरे की बेशकीमती ये घड़ी पहनने के बाद वो अपनी कलाई भी दिखाते भी नजर आ रहे हैं। इसे पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने सलमान की खूब तारीफ भी की है।
घड़ी में क्या है खास?
बता दें, ये घड़ी कोई आम घड़ी नहीं है। गोल्ड और ग्रीन कलर के कॉम्बिनेशन वाली इस घड़ी में 600 गोल्ड डायमंड लगे हुए हैं। लग्जरी घड़ी और जूलरी ब्रांड के मालिक जैकल अराबो का कहना है कि ये एक लिमिटेड एडिशन वॉच है जिसके चंद पीस ही बनाए गए हैं। इसका डायल ग्रीन है और बैंड्स चमचमाते गोल्डन हीरों के हैं।
वैसे आपको बता दें कि सलमान खान को सलमान को महंगी घड़ियों का बहुत शौक है। कई बार एक्टर को लग्जरी वॉच पहने हुए स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के पास जो घड़ियां हैं उनकी कीमत करोड़ों की है। 2 दिन पहले भी सलमान खान को लग्जरी वॉच पहने हुए स्पॉट किए थे। एक कार्यक्रम में सलमान खान ने Rolex Rainbow Daytona 3.52 करोड़ रुपये की वॉच पहने नजर आए थे। इस वॉच में रेम्बो कट के डायमंड जडे हुए थे। रोज गोल्ड, डायमंड, बेजेल डायमंड की वजह से इसे रेंबो डिजाइन कहा जाता है।
सलमान खान के कलेक्शन में हैं ये लग्जरी वॉच
- Rolex Rainbow Daytona - 3.52 करोड़ रुपये
- Rolex GMT Master- 2.5 करोड़ रुपये
- Roles Day-Date 18038- 55.3 लाख रुपये
- Breguet Marine 5847-38 लाख रुपये
- Patek Philippe Nautilus- 1.08 करोड़ रुपये
- Rolex Sky-Dweller Diamond 326529TBR- 2.65 करोड़ रुपये
- Rolex Yacht Master II 116688- 48.7 लाख रुपये
- Audemars Piguet Royal Oak Offshore Arabic Editon- 45 लाख रुपये
- Rolex Yacht-Master Mother Of Pearl Dial- 35 लाख रुपये
- Rolex Daytona Two-Tone- 23.85 लाख रुपये
- Iced Out Audemars Piguet Royal Oak Offshores 2.6 लाख रुपये



Click it and Unblock the Notifications
