Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया बीमारी? सलमान खान ने झेला जिसका दर्द, जानें लक्षण और बरतें सावधानी
Salman Khan Suffered From Neuralgia Disease: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 19 होस्ट कर रहे हैं जिस वजह से वो चर्चा में बने हुए हैं। दूसरी ओर उनकी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' ने भी 'भाईजान' को सुर्खियों में ला दिया है। इसी बीच सलमान खान की बीमारी को लेकर भी बात होने लगी है जिसका दर्द उन्होंने पूरे 7 सालों तक झेला है। खुद सलमान खान ने इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि वो ट्राइजेमिल न्यूराल्जिया नाम की बीमारी से जूझ चुके हैं। सलमान खान ने काजोल और ट्विंकल खन्ना के प्राइम वीडियो टॉक शो 'टू मच' में बताया कि उन्हें कैसे हर पल इस बीमारी के दर्द का एहसास होता था।
कई बार तो दर्द असहनीय होता था जिस वजह से उनका काम करना मुश्किल हो जाता था। अब सलमान खान के फैंस ने जैसे ही उनकी इस बीमारी के बारे में सुना तो सभी इस बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर क्या है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया जिसका सलमान खान ने दर्द झेला है। आइए जान लेते हैं कि सलमान खान को सबसे पहले इस बीमारी का एहसास कब हुआ। इसके लक्षण और उपाय क्या हैं?

सलमान खान को सबसे पहले कब हुआ इसका दर्द
सलमान खान ने खुद काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो में इस बारे में बात की और बताया कि वो 7 साल तक ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नामक बीमारी का दर्द झेल चुके हैं। उन्हें इस बीमारी का एहसास फिल्म 'पार्टनर' की शूटिंग के दौरान हुआ था। उन्होंने बताया कि ये दर्द इतना खतरनाक था कि उन्हें बहुत दर्दनाक एहसास होता था। ये दर्द हर 4-5 मिनट में दर्द उठता था जिससे काम करना भी मुश्किल हो जाता था।
क्या है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया?
अब सवाल ये उठता है कि सलमान खान को होने वाली बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया क्या है? दरअसल, ये एक दुर्लभ लेकिन बेहद दर्दनाक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसे सुसाइड डिजीज भी कहा जाता है। इस बीमारी में चेहरे की नसों (Trigeminal Nerve) पर असर पड़ता है, जिससे थोड़े से स्पर्श, हवा या बात करने पर भी असहनीय बिजली जैसे झटके वाला दर्द महसूस होता है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी इस बीमारी से करीब 7 साल तक जूझ चुके हैं और उन्होंने खुद बताया कि यह दर्द इतना तीव्र था कि सहना मुश्किल हो जाता था। ऐसा लगता है कि जैसे अटैक पड़ने वाला है।
ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया के लक्षण (Symptoms)
चेहरे पर अचानक तेज झटका या चुभन जैसा दर्द।
दांत, जबड़े, आंखों और नाक के आसपास जलन।
ब्रश करने, चेहरा धोने, हवा लगने या बात करने पर दर्द ट्रिगर होना।
दर्द का बार-बार अटैक होना।
रोजमर्रा के काम करने में परेशानी।
ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के कारण
नस पर रक्त वाहिका का दबाव।
मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारियां।
चोट या सर्जरी के बाद नस को नुकसान।
कभी-कभी बिना वजह भी यह बीमारी हो सकती है।
ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया का उपचार
दवाइयां (Medicines): दर्द कम करने और नस को शांत करने के लिए।
न्यूरो सर्जरी (Neurosurgery): जब दवाइयों से आराम न मिले।
माइक्रोवस्कुलर डिकम्प्रेशन (MVD): नस पर दबाव हटाने की प्रक्रिया।
रेडियोथेरेपी/गामा नाइफ सर्जरी: नस को हल्के रेडिएशन से टारगेट करना।
ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया में बरतें ये सावधानी
चेहरे पर ठंडी हवा और ज्यादा दबाव से बचें।
गरम पानी की सिकाई करें।
तनाव और थकान से दूरी बनाएं।
लक्षण दिखते ही तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
