Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
सलमान खान का दर्द से कराहते हुए वीडियो हुआ वायरल, सामने आई वजह, इस समस्या से भाईजान हैं परेशान
Salman Khan suffering from Rib Cage Pain: सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्टर को सोफे पर उठने-बैठने के दौरान खूब तकलीफ में देखा गया। यहां तक कि सलमान को खड़े होने के लिए सोफे का सहारा लेना पड़ा। एक्टर की इस हालत को देख सोशल मीडिया खूब कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
हालांकि आपको बता दें कि सलमान खान को चोट लग गई थी और उनकी तबियत भी खराब थी लेकिन बावजूद इसके उन्होंने इवेंट में हिस्सा लिया। इस बात की जानकारी इस इवेंट की एंकर ने खुद स्टेज पर दी। जानकारी के मुताबिक सलमान खान की पसलियों में चोट आई है। लेकिन फिर भी वो इवेंट अटेंड करने के लिए गए। जानकारी के मुताबिक सिकंदर की शूटिंग के दौरान सलमान खान को पसलियों में चोट लग गई थी। हालांकि एक्टर को मामूली सी चोंटे आई हैं।

पसलियों में दर्द का सबसे आम कारण चोट लगना है। अक्सर गिरने, वर्कआउट या खेल के दौरान इंजरी या फिर हैवी चीज उठाते हुए अक्सर पसलियों में चोट आ जाती है। पसलियों या उसके आसपास दर्द के पीछे अक्सर कई वजह हो सकती है इसके अलावा जानें इस दर्द से राहत के लिए क्या करना चाहिए?
#SalmanKhan Bhai is suffering from serious Rib Injury, get well soon Bhai, your health and happiness matters the Most 🙏❣️
— MASS (@Freak4Salman) August 28, 2024
pic.twitter.com/CQomVLEKZd
पसलियों में इंजरी के लक्षण
- पसलियों में तेज दर्द होना
- व्यक्ति को अपनी छाती में दबाव महसूस करना।
- उठते-बैठते हुए दर्द होना।
- सांस लेते वक्त दर्द होना।
बायी पसली में दर्द होने की वजह
किडनी की पथरी, अपच, बाईं पसली में चोट, गैस की समस्या, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज, फेकल इम्पेक्शन Fecal Impaction आदि के वजह से भी व्यक्ति के बाईं और दर्द हो सकता है।
दांयी पसली में अक्सर दर्द होने की वजह
पसलियों में दर्द होना, पसलियों में फ्रैक्चर होना, हल्का क्रैक, मांसपेशियों में खिंचाव होना, किडनी की पथरी, अपच आदि भी इस दर्द के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
इंफेक्शन भी बन सकती है एक वजह
पसली में इंफेक्शन कॉस्टोकोनड्राइटिस Costochondritis के वजह से भी दर्द रहता है। ये समस्या तब होती है जब पसली में सूजन आ जाती है। यह समस्या व्यक्ति के कुछ हफ्तों तक बनी रहती है।
पसली में दर्द के घरेलू उपाय
गुनगुने पानी में एप्सोम नमक के साथ स्नान करने से दर्द काफी हद तक कम हो जात है। इसके अलावा गर्म सेक की वजह से भी दर्द दूर हो सकता है। पर्याप्त मात्रा में पीना का सेवन जरूर करें। सबसे जरूरी बात पसली का दर्द बहुत तेज होता है, ऐसे में ऐसे में इस दर्द से बचाव के लिए डॉक्टर की सलाह के आधार पर आराम ही करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
